सलमान खान से 16 साल लंबी लड़ाई के बाद- माफी मांगना चाहते हैं विवेक ओबेरॉय!
Recommended Video
साल 2003 में बॉलीवुड की सबसे भयंकर दुश्मनी रची गई थी- विवेक ओबेरॉय और सलमान खान की। जी हां, इस घटना को 16 साल हो चुके हैं जब विवेक ओबेरॉय ने खास प्रेस कांफ्रेस बुलाकर सलमान खान के खिलाफ काफी बातें की थीं। जिसके बाद सलमान और विवेक एक दूसरे की शक्ल तक देखना पसंद नहीं करते। बहरहाल, अब विवेक चाहते हैं कि सलमान उन्हें माफ कर दें।
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान विवेक से पूछा गया कि वह सलमान से इतने सालों बाद क्या पूछेंगे.. तो विवेक ने कहा- Do you truly believe in forgiveness? (क्या आप माफी जैसी बातों पर विश्वास करते हैं? )

जाहिर है 16 सालों में विवेक ओबेरॉय ने कई बार इस मुद्दे को सुलझाने की कोशिश की है। लेकिन सलमान ने कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई। सलमान उस वाकये को आज तक नहीं भूल पाए हैं। ऐश्वर्या राय और सलमान खान का रोमांस शायद इतना चर्चित नहीं रहा.. जितना ऐश की वजह से सलमान और विवेक ओबेरॉय की दुश्मनी।
यहां जानें किन किन सितारों से भिड़ चुके हैं सलमान खान-


Click it and Unblock the Notifications