'काम मिलेगा पर मेरे साथ सोना होगा...', ना चाहते हुए भी फिर ये काम करने पर मजबूर हुई एक्ट्रेस

Isha Sharwani Casting Couch: फिल्म इंडस्ट्री में जितना ग्लैमर है उतनी ही गंदगी भी। इस गंदगी का शिकार पुरुषों से ज्यादा महिलाओं को होना पड़ता है। मीटू के तहत तमाम हैरान करने वालों खुलासों के बाद अब मशहूर एक्ट्रेस ईशा शरवानी ने भी कास्टिंग काउच को लेकर हैरान करने वाला खुलासा किया है।
विवेक ऑबेरॉय की फिल्म 'किसना' की अभिनेत्री ईशा शरवानी तो आपको याद ही होंगी। ईशा अब फिल्मी दुनिया से दूर डांसिंग में अपनी पहचान बना चुकी हैं। वह आखिरी बार इरफान खान की 'करीब-करीब सिंगल' में नजर आई थीं। इसके बाद अभिनेत्री पिछले कई सालों में किसी फिल्म में दिखाई नहीं दी हैं। अब ईशा शरवानी ने इसके पीछे की वजह का खुलासा किया है।
ईशा शरवानी ने हाल ही में सिद्धार्थ कनन को एक इंटरव्यू दिया, जिसमें उन्होंने अपनी जिंदगी से जुड़ी कई बड़े राज खोले। इस दौरान ईशा ने बताया कि करियर के शुरुआत में एक एक्टर ने उनसे कहा था कि अगर उन्हें काम चाहिए तो उसके साथ सोना होगा। एक्ट्रेस ने बताया कि वह एक्टर की ऐसी बात सुनकर बुरी तरह से हैरान रह गई थीं और काफी डर भी गई थीं।
उन्होंने कहा, 'जब सुपरस्टार ने सेक्सुअल फेवर मांगा तो मैं बहुत डर गई थी। मैं धीरे से उठी और वहां से भाग गई। इसके बाद मैंने उसे कॉल किया और मना कर दिया। मैं फिजिकल खुद को नुकसान नहीं पहुंचाना चाहती थी। जब उसने ये बात कही तो मेरे दिमाग में केवल यह चल रहा था कि मैं उठकर यहां से भाग जाऊं।'
एक्ट्रेस ईशा शरवानी ने आगे इंटरव्यू में ये भी बताया कि जब एक्टर ने ये बात कही तो वह फ्रिज हो गई थीं और वह उसी वक्त चेहरे पर एक्टर को मना नहीं कर पाई। एक्ट्रेस ने कहा, 'मेरे दिमाग में कई ख्याल आ रहे थे। मैं ये सोच रही थी कि अगर मैं इसे सीधे मना कर दूंगी तो क्या होगा।'


Click it and Unblock the Notifications











