समाज सेवक बने विवेक ओबरॉय

विवेक सबसे कम उम्र के बॉलीवुड हीरो है। जिसे यह सम्मान दिया जा रहा है। जिन लोगों को यह उपाधि दी गयी है, उसमें कॉरपोरेट जगत के कई बड़े नाम शामिल हैं। वैसे शादी के बाद ही सही विवेक के जीवन में कुछ तो हुआ जिससे उनकी लोकप्रियता कुछ हद तक तो बढ़ी। जल्द ही वह फिल्म जिला गाजियाबाद में भी नजर आनेवाले हैं और हाल ही में उन्होंने शाहरुख खान की सिफारिश पर आइफा अवार्ड में एक महत्वपूर्ण इवेंट की भी एंकरिंग की।
हम आपको यह भी बता दें कि विवेक ओबरॉय अपने जीवन को भी समाज से जोड़ कर देखते हैं। जब उन्होंने धूम्रपान छोड़ा तब टीवी पर लगातार विज्ञापन दिये, जिसमें उन्होंने खुद का उदाहरण देते हुए देश के लोगों को धूम्रपान छोड़ने की सलाह दी। वह सलाह भी काफी कारगर सिद्ध हुई। विवेक के हजारों फैन्स ने धूम्रपान छोड़ दिया। देखा जाये तो लोगों के लिए आइडियल माने जाने वाले फिल्म अभिनेता व अभिनेत्रियां अगर इसी प्रकार के काम करें तो देश में काफी बदलाव आ सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











