अरेंज मैरिज की इसलिये फिल्‍मों से दूर रहा: विवेक ओबेराय

बैंगलोर। काफी समय तक फिल्‍मों से दूर रहने वाले विवेक ओबेराय की एक सप्‍ताह के अन्‍तराल पर दो फिल्‍में रिलीज हो रही हैं। 15 फरवरी को जहां उनकी 'जयन्‍ताभाई की लवस्‍टोरी' रिलीज हो रही है वहीं 22 फरवरी को उनकी फिल्‍म 'जिला गाजियाबाद' रिलीज हो रही है। इतने समय तक फिल्‍मों से दूर रहने के बारे में विवेक का कहना है कि मैंने शादी की थी, वो भी अरेंज मैरेज, ऐसे में मैं खुद को समय देना चाहता था, जिससे कि हम पति पत्‍नी दोनों को एक दूसरे को अच्‍छे से समझ सकें।

अपनी फिल्‍म के बारे में विवेक बताते हैं कि जयंताभाई की लवस्‍टोरी रोमांस और कॉमेडी पर आधारित है। इसमें दिखाया गया है कि एक भाई जो 20-25 लोगों से एक साथ लड़ सकता है कैसे लड़की के सामने आते ही मोम की तरह पिघल जाता है। जयंताभाई.. फिल्‍म अपने हॉट दृश्‍यों के कारण चर्चा में है। इन दृश्‍यों के बारे में विवेक का कहना है कि मुझे ऐसे सीन फिल्‍माने में कोई दिक्‍कत नहीं हुई क्‍योंकि नेहा शर्मा एक शानदार एक्‍टर होने के साथ ही मेरी अच्‍छी दोस्‍त भी है। हम सभी प्रोफेशनल एक्‍टर हैं।

विवेक दोनों ही फिल्‍मों की रिलीज होने की तारीख के बारे में बताते हैं कि यह पहले से ही तय कर दिया गया था और जिला गाजियाबाद फिल्‍म के प्रो‍ड्यूसर ने भी रिलीज के लिए यह दिन पहले ही निर्धारित कर दिया था। 'जिला गाजियाबाद' फिल्‍म के बारे में विवेक बताते हैं कि यह एक ऐसे इंसान की कहानी है जो अपने गांव के बेहद प्‍यार करता है और बच्‍चों को पढ़ाता है लेकिन फिर उसके साथ कुछ ऐसा होता है कि वह हथियार उठा लेता है।

कभी सलमान के साथ अपने मनमुटाव के कारण चर्चा में रहे विवेक अपनी आने वाली फिल्‍मों के बारे में बताते हैं कि इसी साल उनकी फिल्‍म मस्‍ती का सीक्‍वेल 'ग्रैंड मस्‍ती' और साल के अंत में 'कृष थ्री' फिल्‍म भी आ रही है। अपने मस्‍ती भरे अंदाज के लिए जाने जाने वाले विवेक अपने बिजी शेड्यूल के बीच भी परिवार के लिए समय निकाल लेते हैं, वह कहते हैं कि जब भी मेरे पास समय होता है तो मैं मोबाइल स्विच आफ कर देता हूं और परिवार के साथ खूब मस्‍ती करता हूं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X