बॉलीवुड की मां दिवंगत रीमा लागू के पूर्व पति विवेक लागू का निधन, जानिए कब होगा अंतिम संस्कार?

Reema Lagoo ex husband death- हिंदी फिल्मों में अगर मां के किरदार की बात की जाएगी तो सबसे पहले अभिनेत्री रीमा लागू की बात होगी। लेकिन अब दिवंगत अभिनेत्री इसलिए चर्चा में हैं क्योंकि उनके पूर्व पति विवेक लागू का भी निधन हो गया है। विवेक एक शानदार अभिनेता और निर्देशक थे।
विवेक लागू ने 19 जून की शाम को अंतिम सांस ली और इस खबर के सामने आते ही हिंदी फिल्म इंडस्ट्री ने शोक व्यक्त किया है। विवेक कमाल के कलाकार थे और ना सिर्फ हिंदी बल्कि मराठी सिनेमा में भी उन्होने अपना ास योगदान दिया था। पत्रकार विक्की लालवानी ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट करते हुए इस निधन की पुष्टि की है।
कब होगा अंतिम संस्कार?
विवेक लागू के परिजन और उनके करीबी दोस्त इस दुखद समाचार से टूट गए हैं और खबर मिली है कि उनका अंतिम संस्कार शुक्रवार 20 जून को होगा। मुंबई के ओशिवारा श्मशान घाट पर उनका शव पहुंच चुका है।
18 मई 2017 को रीमा लागू ने भी उस दुनिया को अलविदा कह दिया था। उन्होने फिल्मों में कई सुपरस्टार्स के मां के किरदार निभाए थे। अब उनके पूर्व पति भी इस दुनिया को छोड़ गए हैं।
विवेक और रीमा लागू ने 1978 में शादी की थी और अक्सर साथ में नजर आते थे। हालांकि ये शादी काफी लंबी नहीं चली और दोनों कुछ सालों के बाद अलग हो गए थे। लेकिन रीमा लागू ने अपना सरनेम नहीं बदला। दोनों की एक बेटी है जो कि इंडस्ट्री में काफी मशहूर है।


Click it and Unblock the Notifications











