..................... Vivek Bindra How did become motivational speaker who was caught in the assault case on his wife - Hindi Filmibeat

पत्नी के साथ मारपीट करने वाले विवेक बिंद्रा के बारें में जानें सब कुछ, कैसे बने मोटिवेशनल स्पीकर?

Vivek Bindra

Vivek Bindra: इस समय में इंटरनेशनल मोटिवेशनल स्पीकर विवेक बिंद्रा हर तरफ छाए हुए हैं। सोशल मीडिया से लेकर अखबारों तक की हैडलाइन पर एक ही नाम है, वो है विवेक बिंद्रा का। विवेक बिंद्रा इस वक्त सुर्खियों में इसीलिए हैं क्योंकि उनके खिलाफ बेरहमी से पत्नी के साथ मारपीट का मामला दर्ज हुआ है। साथ ही विवेक और उनकी पत्नी की बीच की लड़ाई का एक वीडियो भी इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है। तो ऐसे में विवेक पूरे तरीके से विवादों से घिर गए हैं। इसी बीच आज हम आपको मोटिवेशनल स्पीकर विवेक बिंद्रा के बारें में बताएंगे उनसे जुड़ी कई बातें।

आखिर कौन हैं विवेक बिंद्रा-

विवेक बिंद्रा देश का बहुत ही जाना पहचाना नाम हैं। शायद ही कोई ऐसा शख्स हो जिसने विवेक का नाम नहीं सुना हो। विवेक बिंद्रा एक फेमस इंटरनेशनल मोटिवेशनल स्पीकर हैं। विवेक का एक यूट्यूब चैनल दुनिया का सबसे बड़ा उद्यमी यूट्यूब चैनल है। इसके साथ ही वह बड़ा बिजनेस प्राइवेट लिमिटेड के फाउंडर भी हैं। दुनिया भर में विवेक की एक अच्छी फॉलोइंग है।

स्पीकर विवेक बिंद्रा की शिक्षा-

इंटरनेशनल मोटिवेशनल स्पीकर विवेक बिंद्रा की शिक्षा को लेकर बात करें तो, विवेक ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा स्थानीय स्कूल में पूरी की है। ऐसा कई बार वह बता चुके हैं कि उनके पास पढ़ाई के लिए पैसे नहीं थे इसीलिए उन्होंने कई सारे स्कूल बदले थे और किसी भी तरह अपनी पढाई पूरी की। इसके बाद विवेक ने अमिति कॉलेज से एमबीए और यूनिवर्सिटी ऑफ लंदन बिजनेस कॉलेस से 1 साल के लिए एमबीई की पढाई की , जहां पैसे की कमी की वजह से पूरी पढ़ाई नहीं कर सके।

जाने कौन- कौन है विवेक के परिवार में-

विवेक के परिवार को लेकर बात करें तो, विवेक बिंद्रा का जन्म 5 अप्रैल 1982 को दिल्ली में हुआ था। उनका परिवार एक सिख परिवार से है, जो पाकिस्तान से भारत आया था। उनके दादा का नाम गुरु चरण है, जो लखनऊ के निवेश कर अधिकारी थे और पिता का नाम कुलवंत राय बिंद्रा है। कई बार वैसे तो खुद भी विवेक अपने परिवार और अपने जीवन के संघर्ष के बारें में बता चुके हैं सामान्य बच्चों की तरह उन्हें माता-पिता का प्यार नहीं मिला क्योंकि उनके माता और पिता के बीच सब सही नहीं था। विवेक के पिता के निधन के बाद उनकी मां ने दूसरी शादी कर ली थी।

कैसे बने विवेक बिंद्रा मोटिवेशनल स्पीकर-

विवेक बिंद्रा के मोटिवेशनल स्पीकर बनने की कहानी बहुत दिलचस्प है। विवेक बिन्द्रा जब विवेक बिन्द्रा बिन्द्रावन में सन्यासी जीवन से साक्षात्कार कर रहे थे, तो उनके गुरु जी ने उनके भीतर की गुप्त प्रतिभा को नष्ट कर दिया। उन्होंने पाया कि विवेक बिंद्रा के पास बिजनेस को लेकर डायनामिक स्टेटजी है। साथ ही भागवत गीता का ज्ञान बहुत अच्छा है, बस विवेक से संन्यासी जीवन से जुड़े प्रेरक गुरु तथा मंडलों में पतन का अवलोकन दिया। अपने गुरु के बताए गए आदेश को ध्यान में रखते हुए जब विवेक बिंद्रा मैदान में उतर गए और बहुत जल्द ही वह सफलता के शिखर पर पहुंच गए। आज वह मोटिवेशनल स्पीकर, कॉरपोरेट ट्रेनर, बिजनेस कंसलटेंसी है।

जानिए कितनी है विवेक बिंद्रा की नेटवर्थ-

मोटिवेशनल स्पीकर विवेक बिंद्रा के पास राजधानी दिल्ली में लग्जरी हाउस है साथ ही नोएडा में भी उनकी संपत्ति है। मोटिवेशनल शोज और वीडियोज से विवेक बिंद्रा अच्छी खास कमाई करते हैं। अगर उनकी नेथवर्थ की बात करें तो उनके पास कुल 1 मिलियन डॉलर की संपत्ति है। जानकारी के मुताबिक विवेक एक महीने में 40 से 50 लाख तक की कमाई करते हैं। उनकी सालाना इनकम 7 से 9 करोड़ रुपए है। अपनी कंपनी बड़ा बिजनेस से विवेक करोड़ों रुपए की कमाई करते हैं।

विवेक का पत्नी के साथ मारपीट का पूरा मामला-

आपको बता दें कि विवेक बिंद्रा की शादी 6 दिसंबर को हुई थी। 14 दिसंबर को उनके खिलाफ थाने में घरेलू हिंसा की शिकायत दर्ज करवाई गई। शिकायत के मुकाबिक शादी के अलगे दिन यानी कि 7 दिसंबर को विवेक की उनकी मां के साथ बहस हो गई। बीच-बचाव के लिए पत्नी आगे आई तो विवेक ने उनके साथ मारपीट की। लड़ाई में उनको काफी चोट लगने की बात कही गई है। इस वक्त विवेक की तरफ से कोई भी बयान सामने नहीं आया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X