Vivek Bindra - विवेक बिंद्रा की पत्नी के मारपीट का वीडियो वायरल, बीच रोड पर घसीटते हुए...

विवेक बिंद्रा जो कि मोटिवेशनल स्पीकर हैं और बड़ा बिजनेस के संस्थापक हैं। इस वक्त वो मुसीबत में हैं और पता चला है कि उनकी बीवी ने केस किया है। विवेक बिंद्रा की पत्नी का नाम यानिका है जो कि इस केस को लेकर अब खबरों का हिस्सा हैं।
इस केस की बात करें तो 14 दिसंबर को बिंद्रा के खिलाफ नोएडा सेक्टर 126 पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया था। नोएडा पुलिस ने कथित तौर पर विवेक बिंद्रा के खिलाफ उनकी पत्नी यानिका बिंद्रा के साथ मारपीट करने के आरोप में एफआईआर दर्ज की है।
एक वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसमें दावा किया जा रहा है कि ये विवेक बिंद्रा और उसकी पत्नी है। इस वीडियो में एक शख्स को महिला को घसीटते हुए देखा जा सकता है।
जैसे ही ये केस उजागर हुआ लोग हैरान हैं और उनका कहना है कि दूसरों को मोटिवेट करने वाले घर में ऐेसे काम करते हैं। इंडिया टुडे की मानें तो, विवेक बिंद्रा ने 6 दिसंबर को यानिका से शादी की थी।
लेकिन आठ दिन बाद, 14 दिसंबर को बिंद्रा के खिलाफ नोएडा सेक्टर 126 पुलिस स्टेशन में एक मामला दर्ज किया गया, जिसमें उन पर अपनी पत्नी के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया गया।
रिपोर्ट में दावा किया गया है कि बड़ा बिजनेस प्राइवेट लिमिटेड के सीईओ और संस्थापक और एक अच्छे प्रेरक वक्ता बिंद्रा पर 323, 504, 427 और 325 सहित भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था।
अब देखने वाली बात होगी कि इस केस में आगे क्या होता है। खबर है कि यानिका इस वक्त अस्पताल में भर्ती हैं। यानिका के भाई ने केस करते हुए कहा था कि, मारपीट से यानिका को काफी चोटें आई हैं। उन्हें कान से सुनाई नहीं दे रहा है।
सिर पर भी घाव है, जिसका इलाज चल रहा है। हालांकि अब देखने वाली बात होगी कि विवेक को रिएक्शन इसपर किस तरह से आता है। वायरल हो रहे इस वीडियो की सच्चाई को लेकर हम आधिकारिक दावा नहीं करते हैं। देखिए वीडियो...


Click it and Unblock the Notifications