ड्रग्स केस: विवेक ओबेरॉय के घर छापेमारी, फरार साला आदित्य अल्वा बना एक्टर के लिए मुसीबत
सुशांत सिंह राजपूत मौत के बाद में एंटरटेमेंट इंडस्ट्री में ड्रग्स मामले को लेकर बवाल मचा हुआ है। ड्रग्स मामले में लगातार छापेमारी की खबरें सामने आ रही हैं। लेटेस्ट मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो गुरुवार को बेंगलुरु सेंट्रल क्राइम ब्रांच (सीसीबी) ने अभिनेता विवेक ओबरॉय के घर छापेमारी की है। तमाम मीडिया खबरों की मानें तो विवेक ओबरॉय के घर दो पुलिस इंस्पेक्टर पहुंचे और छापेमारी की शुरुआत की। बताया जा रहा है कि ये कार्रवाई विवेक ओबरॉय के साले आदित्य अलवा के ड्रग्स कनेक्शन को लेकर की गई है। बता दें विवेक ओबरॉय मुंबई के जुहू में रहते हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ड्रग्स कनेक्शन में आरोपी आदित्य अलवा फरार हैं। इसी कनेक्शन में पुलिस ने अभिनेता विवेक ओबरॉय के घर पर भी रेड की गई और यहां पर आरोपी को ढूंढा गया। बताया जा रहा है कि आदित्य अलवा के खिलाफ वारंट कोर्ट से पुलिस को मिल चुका है और क्राइम ब्रांच की बेंगलुरु टीम मुंबई इसी सिलसिले में पहुंची है।
सीसीबी की ओर से जारी स्टेटमेंट में ये कहा गया है कि कॉटनपेट केस में आदित्य अलवा फरार हैं। उनके खिलाफ केस दर्ज हो चुका है। पुलिस को खबर मिली थी कि आदित्य अपने रिश्तेदार विवेक ओबरॉय के यहां छुपा हो सकता है। इसी सूचना के चलते अभिनेता के घर में तलाशी ली गई।


Click it and Unblock the Notifications











