विवेक आनंद ओबेरॉय के घर पधारे गणपति, बच्चों ने किया धूमधाम से स्वागत, देखिए वीडियो

विवेक आनंद ओबेरॉय अपने घर पर भी बप्पा का स्वागत कर चुके हैं। उन्होंने एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा - गाओ, बजाओ, झूमो उमंग से, गणपति जी पधारे हैं फिर से हमारे आंगन में। हम सब उम्मीद करते हैं कि बप्पा के आने से सबके जीवन में इस कठिन समय में थोड़ी खुशियां आएंगी और बप्पा इस कठिन समय को काटेंगे और खुशी के दिन लौटेंगे।

विवेक ने साथ ही सबको गणेश चतुर्थी की बधाईयां दीं। इस वीडियो में विवेक अपने बेटे के साथ गणपति की मूर्ति लाते दिख रहे हैं। वहीं उनकी पत्नी और बेटी बप्पा का स्वागत करती दिख रही हैं।

vivek-anand-oberoi-brings-home-his-ganpati-see-video

गौरतलब है कि इस साल कोरोना के कारण भले ही गणपति पंडालों की धूम नहीं है लेकिन फिर भी हर कोई अपने घर पर बप्पा के स्वागत में लगा हुआ है। विवेक भी अपने परिवार के साथ इस उत्सव को पूरे उत्साह के साथ मनाते दिख रहे हैं।

वहीं वीडियो में उनकी बेटी नारियल फोड़कर बप्पा का घर में स्वागत करते दिख रही है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X