..................... Vivek Agnihotri's announcement about his new film, "This film will show the ugly reality of the genocide" - Hindi Filmibeat

अपनी नई फिल्म को लेकर विवेक अग्निहोत्री की घोषणा,- "नरसंहार की भद्दी हकीकत दिखाएगी यह फिल्म"

Vivek Agrihotri

Vivek Agnihotri: हिंदी सिनेमा के जाने माने फिल्म निर्दशक विवेक अग्रिहोत्री हमेशा ही किसी ना किसी बात को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। अपने बेबाक और बिंदास अंदाज के लिए पहचाने जाने वाले विवेक अग्रिहोत्री ने हाल ही में अपनी नई फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स अनरिपोर्टेड' की घोषणा करते हुए एक चौकाने वाला बयान दिया है। इसके चलते सोशल मीडिया पर विवेक ट्रेंड का हिस्सा बन गए हैं।

बैसे तो विवेक अग्रिहोत्री इन दिनों वह अपनी आगामी फिल्म 'द वैक्सीन वॉर' की वजह से सुर्खियां बटोर रहे हैं। जहां एक तरफ विवेक अग्निहोत्री इस फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं, वहीं दूसरी तरफ उन्होंने हाल ही में एक नए प्रोजेक्ट का एलान कर दिया है।

यह एलान विवेक अग्निहोत्री को एक बार फिर से लाइमलाइट में ले आया है। दरअसल, निर्माता ने नॉन-फिक्शन प्रोजेक्ट 'द कश्मीर फाइल्स अनरिपोर्टेड' की घोषणा की, जो जल्द ही 'जी 5' पर रिलीज होगी।

साल 2022 में 'द कश्मीर फाइल्स' का निर्माण करके देश-विदेश में मशहूर हुए विवेक अग्निहोत्री अब आए दिन मीडिया खबरों में बने रहते हैं। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी।

अब एक साल बाद फिल्म निर्माता ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर 'द कश्मीर फाइल्स अनरिपोर्टेड' के आधिकारिक टीजर के साथ खबर साझा की है। उन्होंने पोस्ट साझा करते हुए कहा कि यह 'कश्मीर में हिंदुओं के नरसंहार का अश्लील सच' पेश करेगा।

विवेक अग्निहोत्री ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'बहुत से नरसंहार से इनकार करने वालों, आतंक के समर्थकों और भारत के दुश्मनों ने द कश्मीर फाइल्स पर सवाल उठाए। अब आपके लिए कश्मीर में हिंदुओं के नरसंहार का अभद्र सच ला रहा हूं, जिस पर केवल एक शैतान ही सवाल उठा सकता है। जल्द आ रहा है कश्मीर अनरिपोर्टेड।'

हालांकि, फिल्म निर्माता ने 'द कश्मीर फाइल्स अनरिपोर्टेड' के प्रारूप का कोई विवरण नहीं दिया। फैंस इस फिल्म को लेकर बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। खैर वहीं अगर हम 'द वैक्सीन वॉर' की बात करें तो, यह फिल्म 15 अगस्त को हिंदी, अंग्रेजी, बंगाली, मराठी, तेलुगू, तमिल, कन्नड़ और असमिया सहित 11 भाषाओं में रिलीज होने वाली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X