..................... Vivek Agnihotri was seen tying praises for Kangana Ranaut, will do a film together!! - Hindi Filmibeat

Vivek Agnihotri: कंगना रनौत की तारीफों के पुल बांधते नजर आए विवेक अग्रिहोत्री, साथ में करेंगे फिल्म!!

Vivek Agnihotri

Vivek Agnihotri: हिंदी सिनेमा जगत के दो जाने माने चेहरे है विवेक अग्रिहोत्री और कंगना रनौत, दोनों हमेशा ही सोशल मीडिया के जारिए बयान जारी करते रहते हैं। दोनों कीअपनी अपनी फैन फ्लॉइंग है, दोनों लगातार सुर्खियों में भी बने रहते हैं। लेकिन इस बार ऐसा है विवेक अग्रिहोत्री ने कंगना रनौत के बारें मे शानदार बयान दिया है।

जाहिर है कि, फिल्म निर्माता विवेक अग्निहोत्री, बॉलीवुड पर निशाना साधने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। इस बार वो सुधीर मिश्रा के साथ अपने पॉडकास्ट में हाजिर हुए।

इस दौरान फिल्म निर्माता विवेक ने बताया कि, पिछले कुछ सालों में उनके और एक्ट्रेस कंगना रनौट के अलावा फिल्म इंडस्ट्री में किसी ने भी बॉलीवुड पर सवाल नहीं उठाया है।

विवेक ने सुधीर के साथ बैठकर उनकी फिल्मों, राजनीतिक विचारधाराओं और भारत में वर्तमान फिल्म दर्शकों से संबंधित कई मुद्दों पर चर्चा की। हुआ यूं कि इस बातचीत के दौरान विवेक ने सुधीर मिश्रा से पूछा कि वह बॉलीवुड के बारे में ज्यादा क्यों नहीं बोलते।

विवेक ने कहा, 'बॉलीवुड को किसने सवाल किया 4-5 सालो में? कंगना और मुझे छोड़कर?"इसका जवाब देते हुए सुधीर ने कहा, 'हमारी तो पूरी जिंदगी ही, सवाल।' सके बाद विवेक ने बताया कि पहले सुधीर जनता के बीच अपने विचारों को लेकर काफी मुखर थे, लेकिन अब ऐसा नहीं है।

''आप पहले ऐसा करते थे, लेकिन अब आप पहले जैसे नहीं रहे। आप करते हैं सवाल, सार्वजनिक रूप से करते हैं... अब आपने सवाल पूछा बंद कर दिया है।' सुधीर ने तब जवाब दिया, "नहीं, मैं रुका नहीं हूं। मैं सोचता हूं कि क्या दुनिया की तमाम बुराइयों के लिए यह फिल्म इंडस्ट्री जिम्मेदार है, तो जवाब है कि नहीं, ऐसा नहीं है। यह सिर्फ इस समाज का प्रतिबिंब है, जैसे ये समाज वह वैसे ही कुछ लोग''

इस बीच, पिछले महीने, सुधीर ने द कश्मीर फाइल्स के बारे में ट्वीट किया था, और उनके ट्वीट के कारण विवेक ने उन्हें पॉडकास्ट के लिए आमंत्रित किया।

सुधीर ने कहा था, ''उदारवादी कश्मीर फाइल्स की शिकायत करते हैं। क्यों? विवेक अग्निहोत्री ने एक फिल्म बनाई और उसके दर्शक सिनेमाघरों में आए और उसे देखा। कुछ लोगों को ये फिल्म पसंद नहीं आई और उन्होंने बस इस पर हमला किया।'' खैर यह पहली बार नहीं है कि किसी विवेक ने ऐसा कोई बयान दिया है।

Read more about: vivek agnihotri
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X