Vivek Agnihotri vs Sudhir Mishra:क्या होगा जब आमने सामने बैठेंगे दो निर्देशक, सनसनीखेज बातों के लिए तैयार फैंस

vivek-agnihotri-vs-sudhir-mishra-fans-eagerly-wait-release-of-its-podcast-know-when-its-releasing

Vivek Agnihotri vs Sudhir Mishra: बीते दिनों फिल्ममेकर्स विवेक रंजन अग्निहोत्री और सुधीर मिश्रा को सोशल मीडिया पर थोड़ी नोकझोंक करते देखा गया था। जिसके बाद दोनों एक पॉडकास्ट के लिए साथ आए और अपने अपने विचारों को सबके सामने रखा। यह पॉडकास्ट आज यानि की गुरुवार शाम 7 बजे लोग सुन सकते हैं।

यह मामला शुरू हुआ था निर्देशक सुधीर मिश्रा के एक ट्वीट से। इस ट्वीट में उन्होंने 'द कश्मीर फाइल्स' को लेकर शिकायत करने वाले उदारवादियों पर तंज कसा था और कहा था कि विवेक अग्निहोत्री का दर्शक वर्ग उनकी फिल्म देखने थिएटर जाता है, लेकिन जब हम फिल्म बनाते हैं तो हमारा दर्शक वर्ग थिएटर आने की बजाय घर पर बैठा रहता है। बता दें, सुधीर मिश्रा की फिल्म 'अफवाह' रिलीज होने वाली है, जिसे लेकर उन्होंने ये ट्वीट किया था।

इस पर 'द कश्मीर फाइल्स' के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने भी जवाब दिया था और कहा कि वो सुधीर मिश्रा के साथ आमने सामने बैठकर बहस करने के लिए तैयार हैं।

विवेक रंजन अग्निहोत्री ने एक नया पॉडकास्ट लॉन्च किया है जहां वे फिल्म निर्देशक सुधीर मिश्रा की मेजबानी करते दिख रहे हैं। दो बिल्कुल अलग विचारधाराओं वाले इन दो निर्देशकों का आमने सामने बैठना सिनेमाप्रेमियों के लिए काफी खास है। इस बातचीत के दौरान सुधीर मिश्रा ने सिनेमा की दुनिया में हर तरह की फिल्में बनाए जाने और उन्हें देखे जाने की वकालत की।

उन्होंने विवेक अग्निहोत्री का पक्ष लेते हुए कहा कि 'द कश्मीर फाइल्स' से कुछ मायनों में उनकी असहमति है। लेकिन विवेक अग्निहोत्री एक अलग कलात्मकता वाले फिल्ममेकर हैं, अगर कोई यह कहेगा कि उन्हें 'द कश्मीर फाइल्स' नहीं बनानी चाहिए तो ये गलत है और मैं उनके पक्ष में रहूंगा।

More from Filmibeat

Read more about: vivek agnihotri sudhir mishra
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X