द कश्मीर फाइल्स देख रोने लगे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह- फिल्म ना होती तो देश सच नहीं जानता
द कश्मीर फाइल्स के रिलीज के बाद से ही इसकी चर्चा और कमाई आसमान छू रही है। हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने द कश्मीर फाइल्स की तारीफ करते हुए इसे बेहतरीन फिल्म बताया है। मंगलवार रात केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने भी इस फिल्म को सिनेमाघर में जाकर देखा। फिल्म देखने के बाद भावुक होकर गिरिराज सिंह ने अपनी प्रतिक्रिया और भावना इस फिल्म के प्रति जाहिर की।
साल 1990 के कश्मीरी पंडितों पर हुए अत्याचार की कहानी को दिखाने वाली इस फिल्म पर गिरिराज सिंह ने आंसू भरी आंख से कहा है कि यह फिल्म आत्मा को झकझोर देती है। उन्होंने कहा कि अगर यह फिल्म नहीं होती तो देश सच को नहीं जान पाता। ऐसा नहीं था कि हम 90 के समय में बच्चे थे।

लेकिन देश के हालात, कश्मीर में जो हुआ मैं तो कहता हूं कि इस फिल्म को गांव-गांव में दिखाना चाहिए।देश के हालात कश्मीर से कम नहीं होगा। आपको बता दें कि द कश्मीर फाइल्स को रिलीज के बाद सिनेमाघर में भारी भीड़ का नजारा देखने को मिल रहा है। अक्षय कुमार, यामी गौतम के साथ कई स्टार्स ने द कश्मीर फाइल्स को देखने की इच्छा जताई है।
इसके साथ ही सुबह 6 बजे से लेकर रात 10 बजे के बाद के भी सभी शो द कश्मीर फाइल्स के हाउसफुल चल रहे हैं। भारत में द कश्मीर फाइल्स ने मंगलवार की कमाई मिलाकर 60 करोड़ की कमाई कर ली है।
मुमकिन है कि अप्रैल अंत तक इस फिल्म को ओटीटी पर भी रिलीज किया जाएगा। सिनेमाघर में इस फिल्म को जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है। 18 मार्च को अक्षय कुमार की बच्चन पांडे रिलीज हो रही है। ऐसे में द कश्मीर फाइल्स के लिए स्क्रीन की गिनती कम होने का अंदाजा लगाया जा रहा है। 14 करोड़ के बजट में तैयार की गई द कश्मीर फाइल्स को पहले 600 के करीब स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया था। जिसकी गिनती अब 2500 से अधिक कर दी गई है।
ANI ने इस वीडियो को पोस्ट किया।


Click it and Unblock the Notifications
