Vivek Agnihotri ने अक्षय कुमार, कार्तिक से लेकर अजय देवगन पर साधा निशाना, बॉक्स ऑफिस को लेकर कही ये बात!

Vivek Agnihotri: साल 2023 की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट देंखे तो पठान के अलावा किसी भी फिल्म ने उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं किया है। हिंदी बॉक्स ऑफिस के लिए ये तीन महीने औसत साबित हुए हैं। 3 महीनों में बॉलीवुड से अभी तक 750 करोड़ तक का कलेक्शन किया जा चुका है। और यह आंकड़ा सिर्फ एक बड़ी फिल्म की वजह से छुआ जा सका है, और वो है पठान.. क्योंकि कुल कलेक्शन के 70% से अधिक संख्या के लिए शाहरुख खान स्टारर फिल्म पूरी तरह से जिम्मेदार है।
वहीं, अक्षय कुमार, कार्तिक आर्यन और अजय देवगन जैसे सुपरस्टार्स की फिल्में भी औंधे मुंह गिर चुकी हैं। ऐसे में फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री ने इन सुपरस्टार्स पर तंज कसा है और बताया कि बड़ी बजट की फिल्में क्यों फ्लॉप हो रही हैं।
विवेक अग्निहोत्री ने एक ट्वीट करते हुए लिखा- "बॉलीवुड का दोबारा बुरा हाल हो गया है। ऐसा लगता है जैसे पूरी इंडस्ट्री उन सेलेब्स को इतनी ज्यादा फीस देकर खुश है, जो एक ओपनिंग की गारंटी भी नहीं दे सकते। स्टार्स के वैनिटी और लाइफस्टाइल में ज्यादातर पैसा बर्बाद होता है। आखिर हो क्या रहा है?"
बता दें, 2023 में जनवरी से मार्च के बीच केवल 15 हिंदी फिल्में रिलीज़ हुईं, जो कि पूर्व-महामारी काल (यानी 2019 तक) की तुलना में सबसे कम है। अब जबकि सिनेमाघर पूरी तरह से खुल चुके हैं, फिल्मों का आंकड़ा हैरान करता है।
जब गणतंत्र दिवस के लंबे वीकेंड के दौरान शाहरुख खान, जॉन अब्राहम और दीपिका पादुकोण अपने पठान लेकर आए, तो ऐसा लगा कि बॉलीवुड के 'अच्छे दिन' फिर से वापस आ गए हैं। फिल्म ने देखते ही देखते 300 करोड़, 400 करोड़, 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया। लेकिन इसके बाद कार्तिक आर्यन की शहजादा, अक्षय कुमार की सेल्फी, अजय देवगन की भोला समेत सभी फिल्में फ्लॉप रहीं। रणबीर- श्रद्धा की रोमांटिक कॉमेडी "तू झूठी मैं मक्कार" 135 करोड़ की कमाई के साथ औसत से ऊपर रही है।


Click it and Unblock the Notifications