क्या विवेक अग्निहोत्री ने रणवीर सिंह पर कसा तंज? बोले- 'दो डिजास्टर के बाद अवॉर्ड माफिया..'

अब जब साल 2022 खत्म होने में कुछ ही महीने रह गए हैं तो साथ ही अवॉर्ड शो का भी दौर शुरू होने ही वाला है या यूं कहें शुरू हो चुका है। अवॉर्ड को लेकर सवाल उठते रहे हैं तो कई बार फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोग भी इस पर सवाल उठाते रहे हैं लेकिन, अब निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने इसके बारे में बयान देकर तहलका मचा दिया है।

Vivek Agnihotri takes a dig at this colorful superstar, Tweets about how movie mafia works for him

दरअसल, विवेक अग्निहोत्री ने अवॉर्ड देने वालों को माफिया कहा है। उन्होंने ट्वीट कर तंज किया है और स्टार्स पर निशाना साधा है। उन्होंने लिखा- 'मैं यह जानकर हैरान हूं कि, कैसे बॉलीवुड अवॉर्ड्स माफिया काम करता है। जैसे उदाहरण के तौर पर, इस साल एक कलरफुल स्टार ने सभी 10 से ज्यादा अवॉर्ड्स मैनेज किए जबकि उसकी दोनों फिल्में डिजास्टर साबित हुईं और दर्शकों ने खारिज कर दिया। यह दिखाता है कि अवॉर्ड माफिया कितने भ्रष्ट और बिके हुए हैं। लेकिन बॉलीवुड खामोश है।'

हालांकि, विवेक अग्निहोत्री ने किसी भी स्टार का नाम नहीं लिया है लेकिन यूजर्स कयास लगा रहे हैं कि, उन्होंने रणवीर सिंह पर निशाना साधा है। रणवीर सिंह कि इस साल दो फिल्में रिलीज हुई थीं। '83' और 'जयेशभाई जोरदार' को अच्छे रिव्यूज मिलने के बाद भी फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी और बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई।

साथ ही, रणवीर सिंह को हाल ही में '83' में शानदार अभिनय के लिए बेस्ट एक्टर का लायन्स गोल्ड अवॉर्ड्स दिया गया है। उन्होंने अपनी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर की थी। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स विवेक अग्निहोत्री की बातों से सहमत हैं। कई यूजर्स का कहना है कि वो बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड नहीं डिजर्व करते हैं। वहीं, कई यूजर ये भी कह रहे हैं कि फिल्म '83' भले ही फ्लॉप हुई हो लेकिन, रणवीर सिंह ने शानदार एक्टिंग की है, वो हूबहू कपिल देव की तरह लगे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X