Vivek Agnihotri: समलैंगिक शादी को लेकर डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने छेड़ी बहस, इस तरह से गिनाए अधिकार

Vivek Agnihotri

Vivek Agnihotri: हिंदी फिल्म जगत के जाने माने डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री न सिर्फ अपनी फिल्मों के लिए बल्कि अपने बेबाक बयानों के लिए भी जाने जाते हैं। हमेशा ही हर मुद्दे पर वह अपनी बात खुलकर रखते हैं, हाल ही में उन्होंने समलैंगिक विवाह के बारें में अपनी बात रखी है, यह मुद्दा बैसे भी काफी ज्यादा विवादित है, इस पर पहले भी कई सारे बयान सामने आ चुके हैं।

सोशल मीडिया पर लगातर एक्टिव रहने वाले विवेक अग्निहोत्री ने एक बार फिर से अपने ट्विटर पर अपनी पोस्ट के जरिए हर किसी का ध्यान खींचा। इस बार विवेक समलैंगिक विवाह का समर्थन करते नजर आ रहे हैं। उनके ट्वीट के बाद हर ट्विटर पर बहस छिड़ गई है।

विवेक अग्निहोत्री ने सुप्रीम कोर्ट में केंद्र सरकार की एक एप्लीकेशन को लेकर ट्विटर पर रिएक्शन दिया है। उन्होंने इस ट्वीट को रीट्वीट किया है, जिसमें लिखा था कि सेम जेंडर मैरिज शहरी उच्च वर्ग का कॉन्सेप्ट है।

उन्होंने ट्वीट कर लिखा, नहीं। समलैंगिक विवाह एक शहरी संभ्रांतवादी यानी सेम जेंडर मैरिज अर्बन एलिटिस्ट कॉन्सेप्ट नहीं है। यह इंसानी जरूरत है। हो सकता है कि कुछ सरकारी अभिजात वर्ग ने यह लिखा होगा जो कि कभी छोटे कस्बों, गांवों या मुंबई लोकल्स में नहीं गए।

उन्होंने इसी ट्वीट में आगे लिखा, सबसे पहले, समलैंगिक विवाह एक अवधारणा नहीं है। यह एक जरूरत है। यह एक अधिकार है। वहीं, भारत जैसी प्रगतिशील, उन्नतिशील, उदारवादी और समावेशी सभ्यता में समलैंगिक विवाह सामान्य होना चाहिए न कि अपराध।

विवेक अग्निहोत्री के समलैंगिक विवाह के सर्मथन पर किए गए ट्वीट के बाद अब सोशल मीडिया पर इसको लेकर बहर छिड़ गई है। कोई उनका सपोर्ट कर रहा है तो कई उन्हें ट्रोल करते हुए अपने रिएक्शन दे रहा है। खैर सोशल मीडिया पर फिलहाल सोशल मीडिया पर इसको लेकर मामला गर्म है, देखना होगा कंगना, अनुपम खेर, अमिताभ बच्चन या कोई दूसरा सितारा अपनी राय रखता है या नहीं।

More from Filmibeat

Read more about: vivek agnihotri
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X