आमिर खान के नए ऐड को देख भड़के विवेक अग्निहोत्री, कहा- 'ये लोग हिंदुओं का मजाक बनाते हैं'

Vivek Agnihotri Aamir khan फिल्म निर्माता विवेक अग्निहोत्री ने आमिर खान और कियारा आडवाणी के बैंक विज्ञापन की आलोचना की है। साथ ही उन पर हिंदुओं की भावना को आहत करने का भी आरोप लगाया है।

आमिर खान और कियारा आडवाणी इन दिनों अपने एक ऐड को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। ये ऐड दोनों ने एक बैंक के लिए शूट किया था। हालांकि इस विज्ञापन की वजह से दोनों सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए। दोनों पर हिंदुओं की भावना को आहत करने का आरोप लगा है। इसी सिलसिले में अब मशहूर फिल्म निर्माता विवेक अग्निहोत्री ने भी अब इस विज्ञापन पर सवाल खड़े किए हैं।

vivek agnihotri

आमिर खान का वायरल हो रहा ऐड
आमिर खान के इस ऐड में हिदुओं की परंपरा को विपरीत तौर पर दिखाया गया। इसमें कियारा आडवाणी के बजाय आमिर खान की विदाई हो रही है। जिसकी वजह है कि लड़की का पिता बीमार होता है और लड़का अपने ससुराल में रहकर अपनी पत्नी के साथ उनका ध्यान रखता है। दुल्हा अपने नए घर में कदम रखता है और उसका वेलकम होता है। इसके बाद आमिर खान एक बैंक में दिखाई देते हैं और कहते हैं, 'सदियों से चली आ रही परंपराएं क्यों चलती रहें? इसलिए हम हर बैंकिंग परंपरा पर सवाल उठाते हैं।

हिंदुओं की भावना को आहत करने का लगा आरोप
आमिर खान का हिंदुओं की परंपरा के विपरीत इस ऐड का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और यूजर्स इस पर तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। इस बीच अब विवेक अग्निहोत्री ने भी इस विज्ञापन का ट्विटर पर वीडियो शेयर किया है और आमिर खान की जमकर आलोचना की है।

विवेक अग्निहोत्री न दिया रिएक्शन
विवेक अग्निहोत्री ने इस वीडियो को ट्विटर पर शेयर कर कैप्शन पर लिखा, 'मैं यह समझने में असफल रहा कि सामाजिक और धार्मिक परंपराओं को बदलने के लिए बैंक कब से जिम्मेदार हो गए हैं? मुझे लगता है कि @aubankindia को भ्रष्ट बैंकिंग सिस्टम को बदलकर सक्रियता दिखानी चाहिए। ऐसी बकवास करते हैं फिर कहते हैं हिंदू ट्रोल कर रहे हैं बेवकूफ'।

पहले भी ट्रोल हो चुके हैं आमिर
बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब आमिर खान को इस तरह की ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। बल्कि साल 2016 में एक्टर ने ये बयान दिया था कि उनकी एक्स वाइफ किरण राव भारत में असुरक्षित महसूस करती हैं। जिसकी वजह से नेटिजेन्स ने उनकी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म लाल सिंह चड्ढा को बायकॉट करने की मांग की थी। जिसका नतीजा फिल्ममेकर्स को भी भुगतना पड़ा।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X