Vivek Agnihotri ने 'द कश्मीर फाइल्स' को प्रोपेगैंडा फिल्म कहने वाले एक लेखक को दिया करारा जवाब

By Filmibeat Desk
vivek-agnihotri-slams-a-writer-for-calling-the-kashmir-files-a-propoganda-film-reacts-strongly

Vivek Agnihotri: फिल्ममेकर विवेक रंजन अग्निहोत्री सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर अपनी बात रखने में हमेशा से मुखर रहे हैं। उनकी पिछले साल की ब्लॉकबस्टर, 'द कश्मीर फाइल्स' को लोगों ने काफी पसंद किया, जबकि और कुछ ने फिल्म पर सवाल भी उठाए हैं।

कई बड़े आलोचकों, लेखकों और दर्शकों ने फिल्म निर्माता की उन मुद्दों पर बातचीत करने के लिए बहुत प्रशंसा की है जिन्हें दबा दिया गया था, लेकिन कुछ ऐसे भी हैं जो इन फिल्मों को बनाने के विवेक अग्निहोत्री के इरादे पर सवाल उठाते हैं और इसे प्रोपेगेंडा फिल्म बताते हैं। हालिया रिलीज 'द केरल स्टोरी' के बाद से, 'द कश्मीर फाइल्स' को लेकर एक बार फिर बात शुरु हो चुकी है।

बीते दिन सोशल मीडिया पर एक राइटर ने लिखा, "द कश्मीर फाइल्स और द केरल स्टोरी फिल्म नहीं हैं, बल्कि राज्य-प्रायोजित प्रचार हैं। समाज का सिद्धांत, एक समय में एक फिल्म। लव-जिहाद एक इस्लामोफोबिक साजिश सिद्धांत के अलावा और कुछ नहीं है। मेरे पीछे दोहराओ - लव-जिहाद झूठ है.. लव-जिहाद प्रचार है"

इस ट्वीट पर रिएक्टर करते हुए विवेक अग्निहोत्री ने लेख को "खुली चुनौती" दी है। उन्होंने लिखा, "चूंकि एक कथित पत्रकार के रूप में आपने #TheKashmirFiles का उल्लेख किया है, इसलिए मैं आपको खुली चुनौती देता हूं कि आप मेरे साथ एक पॉडकास्ट करें और साबित करें कि कौन सा फ्रेम, डायलॉग, शॉट, सीन या FACT सच नहीं है? दोस्तों, तब तक के लिए कृपया उनसे इस आतंकवादी प्रायोजित प्रोपेगैंडा को रोकने के लिए कहें।"

बता दें, विवेक अग्निहोत्री की 'द कश्मीर फाइल्स' पिछले साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्मों में से एक थी। इस बीच, विवेक अग्निहोत्री 'द वैक्सीन वॉर' की रिलीज़ की तैयारी कर रहे हैं, जो 15 अगस्त, 2023 को 11 भाषाओं में रिलीज होगी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X