आसिफ बसरा के सुसाइड पर भड़के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री- उसे सेट पर कभी इज्जत नहीं मिली
साल 2020 में हिंदी सिनेमा के कई स्टार्स ने अलविदा ले लिया। कई ऐसे कलाकार भी रहे जिनके सुसाइड करने की खबर सामने आयी। कोरोना काल के दौरान कई कलाकारों की इस तरह से दुनिया से जाने की खबर के बीच बॅालीवुड से जुड़े कई खुलासे भी हुए। हाल ही में ये रिपोर्ट सामने आयी कि बॅालीवुड के बेहतरीन अभिनेता आसिफ बसरा ने 12 नवंबर की दोपहर को हिमाचल के मक्लोडगंज में अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
आसिफ ने ऐसा क्यों किया इसकी वजह अभी सामने नहीं आयी है। शुरुआती जांच में पुलिस को ये जानकारी मिली है कि ये सुसाइड का मामला है। हालांकि एक काबिल कलाकार का इस तरह से जाना फिल्म इंडस्ट्री के लिए बड़ा झटका साबित हुआ है।

इस मामले को लेकर विवेक अग्निहोत्री ने सिनेमा से जुड़े लोगों का आसिफ के साथ रिश्ते पर भी खुलासा किया है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि उन्हें सेट पर इज्जत नहीं मिली।


Click it and Unblock the Notifications











