Vivek Agnihotri ने करण जौहर के ट्विटर छोड़ने को कहा 'फर्जी', बोले- 'केवल ट्विटर ही क्यों छोड़ना है तो..'

vivek agnihotri karan johar करण जौहर ने ट्विटर को अलविदा कह दिया है। ऐसे में अब फिल्म निर्माता विवेक अग्निहोत्री ने इस पर अपना रिएक्शन दिया है।

फिल्म निर्माता करण जौहर अक्सर किसी ना किसी वजह से चर्चा में रहते हैं। अब उन्होंने 10 अक्टूबर को ट्विटर को अलविदा कह दिया। जबकि वह इंस्टाग्राम में अब भी एक्टिव हैं। ऐसे में फैंस से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स तक उनके यूं अचानक ट्विटर छोड़ने पर तरह-तरह के रिएक्शन सामने आ रहे हैं। इसी बीच द कश्मीरी फाइल्स के मशहूर फिल्म निर्माता विवेक अग्निहोत्री ने भी ट्वीट कर इस पर अपना रिएक्शन दिया।

vivek agnihotri

विवेक अग्निहोत्री ने करण जौहर पर कसा तंज
करण जौहर पर विवेक अग्निहोत्री ने तंज कसते हुए एक ट्वीट किया। हालांकि विवेक ने अपने इस ट्वीट पर उनको टैग नहीं किया है। लेकिन उनके इस ट्वीट से ये अंदाजा लगाया जा रहा है कि उन्होंने करण जौहर पर तंज कसा है। विवेक अग्निहोत्री ने अपने पहले ट्वीट पर लिखा, "जीतने वाले कभी हार नहीं मानते और हार मानने वाले कभी नहीं जीतते"।

ट्वीट कर लिखी ये बात
विवेक अग्निहोत्री यहीं नहीं रूके उन्होंने इसके बाद एक और ट्वीट किया। उन्होंने अपने दूसरे ट्वीट पर लिखा, "मेरा मानना है कि सकारात्मक ऊर्जा की तलाश करने वाला एक सच्चा व्यक्ति सोशल मीडिया को पूरी तरह से छोड़ देगा। केवल ट्विटर छोड़ना आपकी हिपोक्रेसी और नकलीपन को दिखाता है। लेकिन इंस्टाग्राम पर बने रहना ये दिखाता है कि आप कितने झूठे व्यक्ति हैं, क्योंकि यहां से आपको ब्रांड्स मिलते हैं"।

करण जौहर ने कहा ट्विटर को अलविदा
बता दें कि करण जौहर ने ट्विटर को बॉय-बॉय कह दिया। करण ने अपने आखिरी पोस्ट पर लिखा- 'मैं जगह बना रहा हूं और भी ज्यादा पॉजिटिव एनर्जी के लिए, और ये उसी ओर एक स्टेप है, गुडबाय ट्विटर!' करण का इस तरह से ट्विटर को अलविदा कहना फैंस के लिए एक बड़ा झटका था। हर कोई ये जानना चाहता है कि आखिर ऐसी क्या वजह रही जिसके कारण करण ने यूं अचानक ट्विटर को अलविदा कह दिया।

करण जौहर की अपकमिंग फिल्म
करण जौहर कुछ कुछ होता है, कभी खुशी कभी गम और ऐ दिल है मुश्किल जैसी फिल्मों के निर्देशन के लिए जाने जाते हैं। फिलहाल वह इन दिनों अपनी अगली फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' को लेकर चर्चा में हैं। जो कि अगले साल फरवरी 2023 में रिलीज होगी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X