..................... Vivek Agnihotri says Vidya Balan is my first choice for his next film, विवेक की पहली पसंद विद्या क्यों - Hindi Filmibeat

विवेक की पहली पसंद विद्या क्यों?

विवेक अग्निहोत्री ने हाल ही में अपनी महिलाओं पर बेस्ड फिल्म के लिए विद्या बालन को अपनी पहली पसंद बताया। इस फिल्म के लिए विद्या बालन का चुनाव विवेक ने क्यों किया इस बात को लेकर लोग बातें कर रहे हैं लेकिन सच तो ये है कि अगर आज आप बॉलीवुड में देखें तो आपको विदया ही एक ऐसी एक्ट्रेस नज़र आएंगी जो कि महिलाओं को अच्छी तरह से परदे पर चित्रित कर सकती हैं। आज तक विद्या बालन ने महिलाओं पर आधारित जितनी भी फिल्में की हैं उन सभी को बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन रिस्पांस मिला है और साथ ही उन सभी फिल्मों के लिए विद्या बालन को काफी तराफें भी मिली हैं।

विद्या बालन पिछले लगभग तीन साल से लगातार बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड भी जीतती आ रही हैं और ऐसे में विद्या बालन अगर किसी भी निर्देशक की पहली पसंद हों तो इसमें कोई बड़ी बात नहीं है। विवेक अग्निहोत्री से जब उनकी इस फिल्म के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि ये फिल्म समाज की महिलाओं और उनका साथ ना देने वाले तंत्र पर आधारित है। विवेक अग्निहोत्री ने ये भी बताया कि जब उन्होंने इस फिल्म के लिेए एक्ट्रेस के बारे में सोचा तो उनके दिमाग में सबसे पहले सिर्फ और सिर्फ विद्या बालन ही आईं। विद्या के अलावा और किसी भी एक्ट्रेस का ख्याल तक उनके दिमाग में नहीं आया।

विवेक से जब ये पूछा गया कि वो अपनी पत्नी पल्लवी जोशी को इस फिल्म में क्यों नहीं कास्ट कर रहे हैं। पल्लवी जोशी भी काफी बेहतरीन एक्ट्रेस हैं और वो भी इस तरह के किरदारों में काफी फिट बैठती हैं। तो ऐसे में विवेक ने जवाब दिया कि उनकी पत्नी पल्लवी उनके साथ फिल्म बुड्ढा इन ए ट्रैफिक जाम में काम कर रही हैं। इसलिए वो अभी खाली नहीं हैं। दूसरी तरफ विवेक को तो अपनी इस फिल्म के लिए विद्या बालन ही चाहिए थी। तो ऐसे में चाहे उनकी पत्नी पल्लवी जोशी ही उनके सामने क्यों ना हों वो लेते तो विद्या बालन को ही अपनी फिल्म में। फिल्हाल विवके की पसंद पर किसी को भी कोई शक नहीं है क्योंकि विवेक अग्निहोत्री की पसंद उनकी फिल्म के साथ पूरी तरह से मैच हो रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X