सईद मिर्जा ने The Kashmir Files को बताया था कचरा, अब विवेक अग्निहोत्री ने पलटकर दिया जवाब

vivek-agnihotri-responds-to-saeed-mirza-calling-the-kashmir-files-garbage-says-we-will-meet-in-2024

Vivek Agnihotri: विवेक अग्निहोत्री की फिल्म "द कश्मीर फाइल्स" इस साल लगातार चर्चा में बनी रही है। जहां बीते महीने इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (IFFI) के ज्यूरी हेड नादव लैपिड ने फिल्म को वल्गर और प्रोपेगेंडा कहा था, वहीं अब राइटर और डायरेक्टर सईद मिर्जा ने "द कश्मीर फाइल्स" को कचरा कहा है।

द कश्मीर फाइल्स के बारे में बात करते हुए, सईद ने कहा था, "मेरे लिए, द कश्मीर फाइल्स कचरा है। क्या कश्मीरी पंडितों का मुद्दा कचरा है? नहीं, वो नहीं है.. मुद्दा वास्तविक है। क्या यह सिर्फ कश्मीरी हिंदू हैं? नहीं, मुसलमान भी.. खुफिया एजेंसियों, तथाकथित राष्ट्रीय हितों वाले देशों, और सीमा पार से आए लोगों की साजिशों के जाल में फंस गए हैं, जो कहर बरपाते रहते हैं। बात पक्ष लेने की नहीं है। बात इंसानियत रखने और समझने की है।"

अब "द कश्मीर फाइल्स" के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। एक ट्विट पोस्ट किया और कहा कि वह 'द दिल्ली फाइल्स' की रिलीज के बाद उनसे मिलेंगे। बता दें, विवेक अग्निहोत्री की अगली फिल्म का नाम 'द दिल्ली फाइल्स' है, जो 2024 में रिलीज होगी।

विवेक अग्निहोत्री ने सईद के बयान का स्क्रीनशॉट शेयर किया और ट्विट में लिखा, "मैंने कहा मिर्जा साहब को सलाम, फिर मिलते हैं जनाब, #TheDelhiFiles के बाद.. 2024."

गौरतलब है कि "द कश्मीर फाइल्स" इस साल मार्च में रिलीज हुई थी। फिल्म अपने कंटेंट की वजह से काफी चर्चा में रही थी और बॉक्स ऑफिस पर इसने वर्ल्डवाइड 365 करोड़ से ऊपर की कमाई की थी। ये फिल्म 1990 में कश्मीर घाटी में कश्मीरी पंडितों की दुर्दशा को दिखाती है, जिन्हें इस्लामिक आतंकियों द्वारा अपने घरों से भागने के लिए मजबूर किया गया था। फिल्म बताती है कि वह सिर्फ एक पलायन नहीं था, बल्कि नरसंहार था।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X