..................... Vivek agnihotri reply tweet for The Kashmir Files earning donation for Kashmiri Pandit।द कश्मीर फाइल्स की कमाई कश्मीरी पंडितों को दान करने के सवाल पर विवेक अग्निहोत्री का ट्वीट - Hindi Filmibeat

IAS अधिकारी- 'द कश्मीर फाइल्स' की पूरी कमाई दान कर दो, आया विवेक अग्निहोत्री का बड़ा जवाब

द कश्मीर फाइल्स बॉक्स ऑफिस पर जल्द 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है। 15 करोड़ के बजट में द कश्मीर फाइल्स का निर्माण किया गया है। 400 प्रतिशत के मुनाफे के साथ द कश्मीर फाइल्स ने दूसरे वीकेंड पर अपनी कमाई जारी रखी है। वहीं क्या निर्देशक विवेक अग्निहोत्री द कश्मीर फाइल्स की कमाई को कश्मीरी पंडितों के बच्चों की पढ़ाई पर खर्च करेंगे, इस पर अपनी प्रतिक्रिया एक ट्वीट के जवाब में दी है।

मध्य प्रदेश काडर के आईएएस अधिकारी नियाज खान ने ट्वीट कर लिखा है कि कश्मीर फाइल्स की कमाई 150 करोड़ तक पहुंच गई है। यह अद्भुत है। लोगों ने कश्मीरी ब्राह्मणों की भावनाओं का सम्मान किया है। मैं फिल्म निर्माता का सम्मान करूंगा कि वो सारी कमाई ब्राह्मणों के बच्चों की शिक्षा और कश्मीर में उनके घरों के निर्माण में दे दें। यह एक महान दान होगा। इस पर बतौर निर्देशक अपनी बात रखते हुए विवेक अग्निहोत्री ने लिखा है कि सर नियाज खान साहब, मैं भोपाल आ रहा हूं।

Vivek agnihotri

कृपया एक अपॉइंटमेंट दें ताकि हम मिल सकें। विचारों के माध्य से एक नीति बना सकें कि हम कैसे उनकी मदद कर सकते हैं। आप अपनी किताबों की रॉयल्टी और आईएएस अधिकारी के तौर पर अपनी शक्ति के साथ कैसे मदद कर सकते हैं। वहीं कुछ दिन पहले विवेक अग्निहोत्री ने कश्मीर फाइल्स की कास्ट के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की।

इस दौरान जब विवेक से कश्मीर फाइल्स की कमाई को कश्मीरी पंडितों को दान देने पर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि फिल्म को अभी कमाने दीजिए। पहले ही यूपी में यह फिल्म टैक्स फ्री हो गई है। द कश्मीर फाइल्स गुजरात, हरियाणा और गोवा के साथ अन्य राज्यों में भी टैक्स फ्री हुई है। बता दें कि द कश्मीर फाइल्स साल 1990 के कश्मीरी पंडितों के पलायन की दर्दनाक कहानी है। लीक होने के बाद भी फिल्म की कमाई सिनेमाघर में जारी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X