विवेक अग्निहोत्री ने जगजाहिर की दुश्मनी? फिल्म फेस्टिवल की ग्रुप तस्वीर से करण जौहर को हटाया!

नेशनल फिल्म फेस्टिवल अवॉर्ड्स की चर्चा रही है और इस दौरान कई सितारे मौजूद थे। हालांकि इस दौरान कुछ ऐसे लोग भी एक छत के नीचे दिखे जिनकी आपस में नहीं बनती है। हम बात कर रहे हैं द कश्मीर फाइल्स के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री और करण जौहर की।
विवेक किस तरह से करण को बिल्कुल पसंद नहीं करके इसको लेकर खुलासा कल फिर हो गया। राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में क्लिक की गई ग्रुप तस्वीर को जब विवेक ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया तो इस तस्वीर से करण जौहर गायब थे।
जी हां, विवेक अग्निहोत्री ने तस्वीर को क्रॉप करके करण जौहर को हटा दिया था। इसके बाद लोग चौंक गए सीधे सीधे उनको समझ आ गया है कि वो करण को कितना नापसंद करते हैं।
विवेक अग्निहोत्री द कश्मीर फाइल्स के लिए राष्ट्रीय एकता पर सर्वश्रेष्ठ फिल्म के लिए नरगिस दत्त पुरस्कार स्वीकार करने के लिए 69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में शामिल हुए। जबकि करण जौर फिल्म शेरशाह के लिए विशेष जूरी पुरस्कार स्वीकार करने के लिए समारोह में भी मौजूद थे।
इन सभी सितारों के चेहरे इस सम्मान को पाकर काफी खिले हुए थे। 69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के विजेताओं को सम्मानित करने के लिए मंच पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर के अलावा, पल्लवी जोशी, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, आर माधवन, वहीदा रहमान, एसएस राजामौली, अल्लू अर्जुन, कृति सनोन और श्रेया घोषाल और विवेक अग्निहोत्री समेत कई दिग्गज मौजूद थे।
हालांकि जब विवेक ने अपने तस्वीर से करण को क्रॉप किया वो चर्चा में है। देखने वाली बात होगी इसपर करण जौहर किस तरह का रिएक्शन देते हैं। फिलहाल वो कई दमदार प्रोजेक्ट्स के साथ काफी जल्दी नजर आने वाले हैं।


Click it and Unblock the Notifications