..................... Vivek Agnihotri refuses to do a film with Kangana Ranaut, says "I don't need stars" विवेक अग्निहोत्री ने कंगना रनौत के साथ फिल्म करने से किया इंकार - Hindi Filmibeat

विवेक अग्निहोत्री ने कंगना रनौत के साथ फिल्म करने से किया इंकार, बोले ''मुझे स्टार्स की जरूरत नहीं''

विवेक अग्निहोत्री की फिल्म द कश्मीर फाइल्स जब से रिलीज हुई है इसको लेकर दो तरह के लोग सामने आए हैँ। एक वो हैं जो कि इस फिल्म का समर्थन कर रहे हैं और दूसरे वो हैं जो कि फिल्म के विरोध में हैं। वजह जो भी हो, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रुकने का नाम नहीं ले रही है। आरआरआर भले ही रिलीज हो चुकी है लेकिन द कश्मीर फाइल्स पर इसका कुछ खास असर देखने को नहीं मिला है।

इस बीच एक खबर कंगना रनौत और विवेक अग्निहोत्री को लेकर सामने आई है। पता चला है कि, द कश्मीर फाइल्स के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने कंगना रनौत के साथ एक फिल्म साइन करने से इनकार कर दिया है।

vivek agnihotri, kangana ranaut, विवेक अग्निहोत्री, कंगना रनौत

जी हां ये बिल्कुल सच बात है, काफी समय से खबरें आ रहीं थीं कि कंगना रनौत के साथ विवेक अग्निहोत्री नजर आने वाले हैं। हालांकि विवेक का कहना है कि उनकी फिल्में हिट करवाने के लिए किसी स्टार की जरूरत नहीं है। बल्कि अभिनेताओं की जरूरत है।

क्या बोले विवेक

क्या बोले विवेक

उन्होंने कहा, "जब मैंने अपनी यात्रा शुरू की... मैंने फैसला किया... मैं कभी भी स्टार-चालित फिल्म नहीं बनाऊंगा।" इसके बाद से विवेक का ये बयान काफी चर्चा में है और लोग इसपर रिएक्ट कर रहे हैँ। हालांकि अभिनेत्री कंगना रनौत की तरफ से इसको लेकर किसी तरह का रिएक्शन सामने नहीं आया है।

रियालिटी शो लॉक अप

रियालिटी शो लॉक अप

काफी कम देखा जाता है कि कंगना रनौत इस तरह के सवाल का जवाब ना देती हों। रियालिटी शो लॉक अप को लेकर कंगना रनौत काफी बिजी हैं। वर्कफ्रंट पर वो धाकड़ को लेकर बिजी हैं और फिल्म की शूटिंग लगातार जारी है।

थलाइवी

थलाइवी

कंगना रनौत आखिरी बार फिल्म थलाइवी का हिस्सा बनीं थीं और इस फिल्म ने रिलीज होकर उस तरह का कमाल नहीं किया था जिसकी उम्मीद सभी को थी।

मेहनत करतीं हैं

मेहनत करतीं हैं

कंगना रनौत अभिनय के मामले में काफी मेहनत करतीं हैं और उन्होने अपने काम से एक अलग नाम बनाया है। हालांकि उनको लेकर विवाद भी काफी होते हैं और देखा जाता है कि वो अपने बयानों को लेकर चर्चा में आ ही जाती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X