..................... Vivek Agnihotri reacts on The Kashmir files and Oscars statement of Anurag Kashyap! अनुराग कश्यप के बयान पर आया विवेक अग्निहोत्री का जवाब! - Hindi Filmibeat

'द कश्मीर फाइल्स ऑस्कर के लिए नहीं है'- अनुराग कश्यप के बयान पर आया विवेक अग्निहोत्री का जवाब!

द कश्मीर फाइल्स फिल्म रिलीज होने के बाद से ही काफी विवादों में रही है। इसको लेकर आरोप लगे थे कि फिल्म में एकतरफा सच दिखाया गया है। हालांकि इसको लेकर मेकर्स हमेशा से ही बोलते रहे हैं। इस फिल्ममेकर अनुराग कश्यप का एक बयान सामने आया है जो कि विवेक रंजन अग्निहोत्री को बिल्कुल पसंद नहीं आया। दरअसल अनुराग कश्यप ने कहा था कि फिल्म द कश्मीर फाइल्स ऑस्कर के लिए भारत की आधिकारिक प्रविष्टि नहीं है।

उनका कहना था कि आस्कर जाने जैसी फिल्म नहीं है द कश्मीर फाइल्स। इस पर फिल्म के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने तुरंत जवाब दिया है। उन्होने लिखा कि,

the kashmir files, anurag kashyap, vivek agnihotri, द कश्मीर फाइल्स, अनुराग कश्यप, विवेक अग्निहोत्री

बॉलीवुड की नरसंहार से इनकार करने वाली लॉबी ने इस साल की शुरुआत में रिलीज हुई उनकी फिल्म के खिलाफ एक अभियान शुरू किया है। उनका कहना था,

"महत्वपूर्ण: बॉलीवुड की शातिर, नरसंहार-निंदा करने वाली लॉबी ने #Dobaaraa के निर्माता के नेतृत्व में #Oscars के लिए #TheKashmirFiles के खिलाफ अपना अभियान शुरू किया है।"

इसके बाद उनका ट्वीट काफी तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसपर रिएक्ट कर रहे हैँ। अनुराग कश्यप इस दौरान एक सक्षात्कार में थे जब उन्होने ऑस्कर को लेकर ये बात कही थी। बता दें कि अनुराग कश्यप एक शानदार फिल्ममेकर हैं और उनकी फिल्में अक्सर पसंद की जाती रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X