'ब्रह्मास्त्र' की कमाई की 'द कश्मीर फाइल्स' से हुई तुलना तो भड़के विवेक अग्निहोत्री, बोले- 'मैं ऐसी फालतू..'

'ब्रह्मास्त्र' इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है। इस फिल्म का इंतजार लंबे समय से दर्शक कर रहे थे और आखिरकार फिल्म का दर्शकों को भरपूर प्यार भी मिल रहा है। फिल्म दूसरे ही हफ्ते 200 करोड़ की कमाई करने में सफल रही है। रिलीज से पहले फिल्म को सोशल मीडिया पर काफी बायकॉट किया गया था लेकिन, अच्छी बात यह है कि फिल्म पर इसका असर नहीं पड़ा है।

कई रिपोर्ट्स की मानें तो 'ब्रह्मास्त्र' ने इस साल की सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। 'ब्रह्मास्त्र' अब इस साल की अब तक की सबसे अधिक कमाने वाली फिल्म बन गई है। वहीं, दोनों फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की तुलना करने पर 'द कश्मीर फाइल्स' के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने तीखी प्रतिक्रिया दी है।

vivek agnihotri reacts on brahmastra beating the kashmir files box office says i am not in that dumb race

विवेक अग्निहोत्री ने ट्वीट करते हुए लिखा है- 'हाहाहा...मुझे नहीं पता उन्होंने कैसे द कश्मीर फाइल्स को पीछे छोड़ दिया... स्टिक, रॉड, हॉकी, एके47, पत्थर... या पेड पीआर और इंफ्लुएंसर के साथ? बॉलीवुड फिल्मों को एक-दूसरे के साथ मुकाबला करने दें। मुझे अकेला छोड़ दो। मैं इस फालतू की रेस का हिस्सा नहीं हूं। शुक्रिया..।'

आपको बता दें कि विवेक अग्निहोत्री अपने विचारों को लेकर बेबाक रहते हैं और हर ज्वलंत मुद्दे पर अपनी राय रखते हैं। पिछले दिनों उन्होंने बॉलीवुड के खिलाफ बॉयकॉट ट्रेंड को सही बताया था। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था- ये एक गंभीर मुद्दा है और 'बायकॉट बॉलीवुड' अभियान काफी अच्छा है, क्योंकि ये लोगों की उस चीज की हताशा को दर्शाता है जिस पर बॉलीवुड विचार कर रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X