..................... Vivek Agnihotri on casting Alia Bhatt and Kangana Ranaut together in a film, says, "I will die, but.." - Hindi Filmibeat

आलिया भट्ट और कंगना रनौत को एक फिल्म में लाने को लेकर बोले विवेक अग्निहोत्री- "मर ही जाऊंगा, इस तरह.."

vivek-agnihotri-on-casting-alia-bhatt-and-kangana-ranaut-together-in-a-film-says-i-will-die-but

Vivek Agnihotri on Kangana Ranaut and Alia Bhatt: आलिया भट्ट और कंगना रनौत के बीच की कोल्ड वॉर से भला कौन वाकिफ नहीं है। कंगना आए दिन सोशल मीडिया पर कभी आलिया, तो कभी रणबीर कपूर पर निशाना साधते रहती हैं। ऐसे में जब डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री से पूछा गया कि क्या वो कभी आलिया और कंगना को साथ कास्ट करना चाहेंगे? इस पर उन्होंने मजेदार जवाब दिया।

विवेक अग्निहोत्री इन दिनों अपनी फिल्म 'द वैक्सीन वॉर' को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होंने आलिया भट्ट के अभिनय की तारीफ की थी और उनके साथ करने की इच्छा जताई थी। वहीं, कंगना से भी डायरेक्टर काफी प्रभावित दिखते हैं।

ऐसे सोचूंगा तो मर ही जाऊंगा

हाल ही में एक इंटरव्यू में जब डायरेक्टर से पूछा गया कि क्या वो आलिया भट्ट और कंगना को एक फिल्म के लिए साथ ला सकते हैं? तो विवेक ने कहा, "मैं अगर ऐसे सोचने लगूंगा तो मैं मर ही जाऊंगा। कौन सोचता है इस तरह से? ये सोच भी कैसे हो सकती है किसी की?"

उन्होंने आगे कहा, "आलिया भट्ट को नेशनल अवॉर्ड मिला है। वह एक ऐसी अभिनेत्री हैं, जिन्हें भारत सरकार ने सम्मानित किया है। मुझे भी उसी समय नेशनल अवॉर्ड मिला था.. तो मैंने उन्हें बधाई दी थी। मेरी हाल ही में एक अवॉर्ड फंक्शन में आलिया से मुलाकात हुई थी। मुझे बहुत अच्छा लगा जिस तरह उन्होंने मुझसे मुलाकात की।"

मेरा क्या लेना देना उनकी निजी जिंदगी से

वहीं, कंगना के बारे में निर्देशक ने कहा, "जब कंगना ने नेशनल अवॉर्ड जीता था तब मैंने उन्हें भी शुभकामनाएं दी थीं। वो भी जब मुझसे मिलती हैं बड़े ही प्यार से मिलती हैं। मैं दो लोगों को फिल्म में एक साथ करा दूं, मेरा क्या लेना देना उनकी निजी जिंदगी से? मेरी ऐसी कोई हॉबी नहीं है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X