पठान पर बयान देकर बुरा फंसे Vivek Agnihotri, लोगों ने बेटी की भगवा बिकिनी तस्वीरें कर दीं वायरल, ट्रोल

सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म पठान और उसके गाने बेशरम रंग को राजनीतिक और धार्मिक मुद्दा बनाकर काफी ट्रोल किया जा रहा है। इस मौके पर कई ऐसे सितारे भी सामने आए हैं जिन्होने इसके समर्थन या विरोध में बात की है। ऐसा ही एक नाम है फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री का जिन्होने बेशरम रंग पर दीपिका पादुकोण की भगवा बिकनी पर कई बाते कहीं थीं और एक वीडियो पोस्ट करते हुए उनको काफी ट्रोल किया था।
अब ये करना उनपर भारी पड़ गया है और कुछ ऐसा हुआ है कि उनको सोशल मीडिया पर बुरी तरह से ट्रोल किया जा रहा है। दरअसल सोशल मीडिया पर विवेक अग्निहोत्री की बेटी पर लोग निशाना साध कर रहे हैं,
और उनकी एक तस्वीर वायरल की जा रही है जिसमें वो भगवा बिकिनी पहने नजर आ रहीं हैं। जी हां, उनकी बेटी मल्लिका की ये बिकिनी तस्वीर काफी पुरानी है और इसपर अब कई तरह की बातें सोशल मीडिया पर की जा रहीं हैं।

मल्लिका अग्निहोत्री
एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है, ''विवेक अग्निहोत्री, जिनके घर शीशे के हों, उनको दूसरे के घर पर पत्थर नहीं फेंकने चाहिए। विवेक अग्निहोत्री की बेटी मल्लिका अग्निहोत्री भगवा का अपमान करती हुई।''

बायकॉट करो
एक यूजर ने लिखा है, ''विवेक अग्निहोत्री की बेटी ने भगवा रंग की बिकिनी पहनी है। अग्निहोत्री को पूरी तरह से बायकॉट करो।''

बेशरम रंग
इसके अलावा भी लोग कई तरह की बातें कर रहे हैं। बता दें कि विवेक अग्निहोत्री ने एक वीडियो पोस्ट करते हुए बेशरम रंग को काफी बुरी तरह से लताड़ लगाई थी और एक छोटी बच्ची इस वीडियो में अश्लीलता को रोकने की बात कर रही थी।

रिएक्शन सामने नहीं आया
हालांकि विवेक अग्निहोत्री की तरफ से उनकी बेटी को लेकर अभी तक किसी तरह का रिएक्शन सामने नहीं आया है।

25 जनवरी 2023
फिलहाल बात करें तो पठान की तो फिल्म 25 जनवरी 2023 को रिलीज के लिए पूरी तरह से तैयार है और फैंस इसको लेकर इंतजार कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











