पठान कंट्रोवर्सी के बीच, Shahrukh Khan के फैंस ने दी विवेक अग्निहोत्री को जान से मारने की धमकी

Pathaan: 'द कश्मीर फाइल्स' के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री पिछले कुछ समय से पठान के गाने 'बेशर्म रंग' को लेकर काफी विरोध जता रहे थे। उन्होंने शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण पर भी काफी टिप्पणी की। यह सब तब शुरू हुआ जब मध्य प्रदेश के मंत्री नट्टोराम मिश्रा ने भगवा रंग की बिकनी के लिए अभिनेत्री और निर्माताओं पर निशाना साधा।
विवेक अग्निहोत्री पठान को लेकर लगातार विरोध जता रहे थे, जब शाहरुख खान फैंस के फैंस ने उन्हीं की बनाई 'हेट स्टोरी' और 'जिद' जैसी पुरानी फिल्मों को लेकर उन्हें ट्रोल करना शुरु कर दिया। इतना ही नहीं, बल्कि फैंस ने विवेक की बेटी मल्लिका अग्निहोत्री की भगवा रंग की बिकनी वाली तस्वीरों को वायरल कर दिया।
शाहरुख खान के फैंस ने विवेक अग्निहोत्री को मैसेज भेजते हुए कहा कि पठान के खिलाफ अपने ट्विट को हटाने के लिए कहा। अब विवेक अग्निहोत्री ने अपने डीएम (DM) में मिले मैसेज के स्क्रीनशॉट शेयर किए हैं जो शाहरुख खान के फैंस के लग रहे हैं। मैसेज की सीरीज में शाहरुख के फैंस को गालियां देते और उन्हें जान से मारने की धमकी देते देखा जा सकता है।
एक मैसेज में लिखा है, "ढूंढ़ रहा हूं मैं तुझे, घर के अंदर घुस कर भेजा उड़ा दूंगा।" एक अन्य मैसेज में लिखा है- "तुम्हारी बेटी भगवा बिकनी में दिखती है और तुम शाहरुख को ट्रोल कर रहे हो।"
स्क्रीनशॉट की सीरीज को शेयर करते हुए विवेक अग्निहोत्री ने लिखा, "बादशाह सही थे.. सोशल मीडिया पर नकारात्मकता है.."
क्या है कंट्रोवर्सी
पिछले कुछ दिनों से पठान लगातार विवादों में फंसी है। पठान का गाना "बेशरम रंग" आते ही इंटरनेट पर वायरल हो गया लेकिन इसके साथ ही सोशल मीडिया पर फ़िल्म के बहिष्कार की मांग भी उठने लगी। क्यों.. क्योंकि गाने में एक जगह दीपिका ने भगवा रंग की बिकिनी पहनी है। लोगों का कहना है कि दीपिका के कपड़ों का रंग भगवा है और गाने का नाम है "बेशर्म रंग"। भगवा रंग को अक्सर हिंदू धर्म से जोड़ा जाता है, लिहाजा, कुछ ने इसे हिंदुओं की भावनाओं को आहत करने वाला बताया है।


Click it and Unblock the Notifications











