..................... पठान के बेशरम रंग गाने को ट्रोल करते हुए विवेक अग्निहोत्री ने दी ये चेतावनी Vivek Agnihotri gave this warning while trolling Pathan's Besharam Rang song, the video will shock! - Hindi Filmibeat

पठान के बेशरम रंग गाने को ट्रोल करते हुए विवेक अग्निहोत्री ने दी ये चेतावनी, झकझोर देगा वीडियो!

vivek agnihotri

पठान के पहले गाने बेशरम रंग के रिलीज होने के बाद से जिस तरह का बवाल मचा हुआ है ये किसी से छिपा नहीं हैं। इस गाने पर कई तरह के आरोप हैं और इसको अश्लीलता के साथ साथ भगवा के अपमान से भी जोड़ा गया है। अब इस गाने पर द कश्मीर फाइल्स के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री का रिेएक्शन आया है और उन्होने इसकी निंदा की है। विवेक ने इसके लिए इंस्टाग्राम का सहारा लिया है और शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण के इस गाने का वीडियो साझा किया।

हालांकि नेटिज़ेंस ने उन्हें उनके 'पाखंड' के लिए उनको से ट्रोल किया। वीडियो की बात करें तो फिल्मों में अश्लील दृश्यों को लेकर एक छोटी से बच्ची नजर आ रही है और वो कई तरह के सवाल करते हुए इस गाने को ट्रोल कर रही है।

वीडियो में लड़की को यह पूछते हुए सुना जा सकता है कि लोग इस तरह के अश्लील कपड़े क्यों पहनते हैं और क्या इस तरह का कंटेंट दिखाना जरूरी है। इसके अलावा ये लड़की कहती है कि जिस तरह के अपराध का सामना महिलाओं को करना पड़ता है उसका कारण इस तरह का कंटेंट ही है।

विवेक अग्निहोत्री ने इसको साझ करते हुए लिखा, "चेतावनी: बॉलीवुड के खिलाफ #PnV वीडियो। अगर आप सेक्युलर हैं तो इसे न देखें।" इसके बाद लगातार सोशल मीडिया पर लोग उनको लेकर बात कर रहे हैं।

कुछ इस वीडियो का समर्थन कर रहे हैं तो कुछ लोग उनको ट्रोल करते हुए खरी खोटी सुना रहे हैं। सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें यह भी याद दिलाया कि उन्होंने 2012 में आई फिल्म हेट स्टोरी का निर्देशन किया था जो एक कामुक थ्रिलर थी। हालांकि इस वक्त विवेक अग्निहोत्री द कश्मीर फाइल्स को लेकर जाने जाते हैं।

शाहरुख खान की फिल्म पठान 25 जनवरी 2023 को रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है और फैंस इसका इंतजार कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X