द वैक्सीन वॉर फिल्म का ट्रेलर रिलीज के बाद Vivek Agnihotri ने इंडस्ट्री को लेकर जाहिर किया गुस्सा

Vivek Agnihotri: हर मुद्दे पर खुलकर बात रखते वाले फिल्म निर्मात विवेक अग्रिहोत्री हमेशा ही खबरों में बने रहते हैं। हाल ही में फिल्म की नई फिल्म द वैक्सीन वॉर (The Vaccine War) का ट्रेलर रिलीज होने के बाद विवेक (Vivek Agnihotri) एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं, इसी के साथ एक बार फिर से विवेक अग्रिहोत्रा ने इंडस्ट्री को लेकर अपना गुस्सा जाहिर करते हुए अपना बयान दिया है।
फिल्मनिर्माता विवेक अग्रिहोत्री का बयान-
दरअसल बात ऐसी है कि, फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म द वैक्सीन वॉर को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। फिल्म का टीजर हाल ही में रिलीज हुआ था।
विवेक अग्निहोत्री ने हाल ही में बताया था कि उन्होंने अपनी फिल्म द कश्मीर फाइल्स से जितना भी पैसा कमाया था वो अगली फिल्म द वैक्सीन वॉर को बनाने में लगा दिया था जिसके बाद वह दिवालिया हो गए हैं।
न्यूज 18 को दिए इंटरव्यू में विवेक अग्निहोत्री ने बताया कि अगर आप इस महीन रिलीज होने वाली फिल्मों की लिस्ट देखेंगे जो न्यूजपेपर और चैनल चला रहे हैं उसमें द वैक्सीन वॉर का नाम ही नहीं है।
बीते 9 महीने से लोगों को पता है कि हम ये फिल्म बना रहे हैं। मुझे एक ट्रेड एनालिस्ट ने सुबह एक लिस्ट भेजी थी जिसमें इस महीने रिलीज होने वाली फिल्मों के नाम थे। और उन्होंने मुझसे कहा- इस महीने एक और फिल्म हिट होगी और वह 28 सितंबर को रिलीज होगी।
आगे गुस्से में विवेक ने इस सिचुएशन के बारे में बात करते हुए कहा कि अपनी फिल्म की खुद फंडिंग करना ही इसका समाधान है। रिलीज की लिस्ट में हमारी फिल्म का नाम ही नहीं है जैसे हम हैं ही नहीं है।
जाहिर है कि फिल्म इंडस्ट्री में अगर हमारा अस्तित्व ही नहीं है तो कौन हमारी फिल्म को फाइनेंस करेगा। ऐसी सिचुएशन में कुआं खुश खोदना पड़ता है और पानी निकालना पड़ता है। इसीलिए मैंने ही सारा पैसा अपनी फिल्म पर लगाया है।
बता दें द कश्मीर फाइल्स की तरह द वैक्सीन वॉर को भी विवेक अग्निहोत्री और पल्लवी जोशी ने प्रोड्यूस किया है। इस फिल्म में पल्लवी जोशी, अनुपम खेर, नाना पाटेकर, सप्तमी गौड़ा और राइमा सेन अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे। ये फिल्म हिंदी, तमिल और तेलुगू में 28 सितंबर को रिलीज हो रही है।


Click it and Unblock the Notifications












