Sushant Singh Rajput: इस डायरेक्टर ने सुशांत को याद करते हुए की न्याय की मांग, लिखा- वो मुझे भी नहीं छोड़ेंगे

Sushant Singh Rajput: सुशांत सिंह राजपूत के निधन को लगभग ढ़ाई साल हो चुके हैं। लेकिन एक बार फिर अभिनेता के निधन का मामला गर्मा चुका है। खुद को पोस्टमार्टम की टीम का हिस्सा बताने वाले एक व्यक्ति ने दावा किया है कि अभिनेता हत्या की गई थी। फिर इस मामले में दिवंगत अभिनेता की बहन ने अपना पक्ष रखा है।
सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने ट्विट कर कहा, "अगर इस साक्ष्य में एक प्रतिशत भर भी सच्चाई है तो हम सीबीआई से आग्रह करते हैं कि वह इसको गंभीरता से देखे। हमें हमेशा से विश्वास है कि आप लोग निष्पक्ष जांच करेंगे और हमें सच बताएंगे। अभी तक केस को सही क्लोजर ना मिल पाने का हमें बहुत दुख है।"
वहीं, अब फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री ने भी सुशांत के लिए न्याय की मांग करते हुए एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने सुशांत के साथ अपनी एक सेल्फी शेयर करते हुए लिखा- "वो मुझे भी नहीं छोड़ेंगे..." कौन थे 'वो', सुशांत, मेरे दोस्त? इसके साथ उन्होंने #RightToJustice का हैशटैग लगाया है।
क्या है ताजा मामला-
जिस अस्पताल में सुशांत सिंह राजपूत का शव परीक्षण किया गया था, वहां के मोर्चरी में काम करने वाले का दावा करते हिए रूपकुमार शाह ने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा, "मैं 14-15 तारीख को ड्यूटी पर था। जब मैंने सुशांत सिंह राजपूत का शव देखा तो यह आत्महत्या का मामला नहीं लगा रहा था। उनके शरीर पर चोट के निशान थे। मैं अपने सीनियर के पास गया, लेकिन उन्होंने कहा कि हम बाद में इस पर चर्चा करेंगे।"
इस बयान के बाद से ही सुशांत मामले में एक बार फिर सनसनी छा गई है। सोशल मीडिया पर उनके फैंस लगातार न्याय की गुहार लगा रहे हैं। सुशांत ट्विटर पर लगातार ट्रेंड कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











