स्वरा भास्कर को फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री ने बोली ऐसी आपत्तिजनक बात, ट्विटर ने कर दिया ब्लॉक

By Salman

अभिनेत्री स्वरा भास्कर अपने बेबाक अंदाज के लिए अक्सर चर्चा में रहती है और वो ऐसी अभिनेत्री है जो कि समाज में हो रहे सही या गलत कामों पर अपनी राय देती रहती है। हाल ही में कुछ ऐसा हुआ कि उनको काफी आपत्तिजनक बातें फिल्मकार विवेक अग्निहोत्री से सुननी पड़ी और बाद में ट्विटर ने स्वरा के रिक्वेस्ट पर विवेक का एकाउंट लॉक कर दिया। दरअसल बात ये थी कि केरल के विधायक पीसी जॉर्ज ने एक रेप केस के मामले में उल्टा सीधा बयान दिया था और स्वरा भास्कर ने इस बयान की निंदा की थी। स्वरा ने ट्वीट किया था कि काफी घृणित और शर्मनाक है..ये एकदम बकवास है ऐसी राजनीति नहीं होनी चाहिए जो बटवारे की बात करे।

इस बात पर ही विवेक ने उनके ट्वीट का विरोध और उनपर कटाक्ष करते हुए आपत्तिजनक शब्द का इस्तेमाल किया और कहा...''#मी टू की तरह यौन शोषण और इसके खिलाफ अभियान, ''तख्ती कहां हैं #मीटूप्रॉस्टिट्यूटनन।

swara bhaskar, स्वरा भास्कर

बस फिर क्या था दोनो के बीच काफी तकरार बढ़ गई और अभिनेत्री ने इस बात की शिकायत ट्विटर को कर दी। बता दें कि इसके बाद ट्विटर को दोनो के बीच आना पड़ा और विवेक अपना ट्वीट डिलीट करना पड़ा।

मामला यही नहीं रुका क्योंकि इस मामले ट्विटर ने विवेक को दोषी पाया और ट्विटर की मर्यादा के बाहर जाकर शब्दों का इस्तेमाल किया तो उनको लॉक भी कर दिया गया।

बता दें कि विधायक ने जलंधर के बिशप फ्रैंको मुलक्कल के खिलाफ नन के द्वारा लगाए गए रेप के आरोपों को लेकर कहा था कि..नन वेश्या है और उसने 12 बार मजे लिए और 13वीं बार में ये बलात्कार कैसे बन गया।

उसके साथ जब पहली बार रेप हुआ था तब उसने शिकायत क्यों नही की थी..फिलहाल आप पढ़िए दोनो के ट्वीट्स।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X