..................... Vivek Agnihotri ने Pathaan का विरोध करने वालों को कहा 'बेवकूफ' Vivek Agnihotri called those opposing Pathan 'stupid', KRK made fun of this by posting the video! - Hindi Filmibeat

Vivek Agnihotri ने Pathaan का विरोध करने वालों को कहा 'बेवकूफ', वीडियो पोस्ट कर KRK ने ऐसे उड़ाया मजाक!

vivek agnihotri

सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' का कितना विरोध हुआ था ये बात किसी से छिपी नहीं है। फिल्म को फ्लॉप करवाने के लिए कई लोगों ने शपथ तक खाई थी। हालांकि ऐसा कहा जाता है कि होता वही है जो होना होता है। शाहरुख खान की फिल्म धमाकेदार कमाई कर रही है और आज भी थिएटर्स में है। लेकिन इस वक्त फिल्म को लेकर 'द कश्मीर फाइल्स' के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री का एक बयान सामने आया है और इसमें वो शाहरुख खान की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

उन्होने पठान का विरोध करने वालों को बेवकूफ तक बता दिया। अब इस वीडियो को केआरके ने पोस्ट किया है। विवेक ने कहा, ''शाहरुख खान की फिल्म थी और उनके करिज्मा अलग है,

उन्होने जिस तरह से इसकी मार्केटिंग की और कहा कि ये मेरी फिल्म है, मैं इसके लिए जिम्मेदार हूं। इस फिल्म का कुछ क्रेडिट उन लोगों को भी जाता है जिन्होने इस फिल्म के लिए बेवकूफी वाले बयान दिए।''

केआरके ने लिखा है

केआरके ने लिखा है

इस वीडियो को पोस्ट करते हुए केआरके ने लिखा है, ''ये लो जी अब विवेक अग्निहोत्री बात कर रहे हैं कि शाहरुख खान सुपरस्टार हैं। और आश्चर्यजनक रूप से वे भक्तों को मूर्ख कह रहे हैं।

केआरके ने आगे क्या लिखा?

केआरके ने आगे क्या लिखा?

#SRK ने फिर साबित कर दिया है कि, गिरते हैं शेर सवार ही मैदाने जंग में, वो थिफ्ल क्या गिरे जो घुटने के बल चले!''

विवेक का मजाक बना रहे हैं

विवेक का मजाक बना रहे हैं

केआरके के इस ट्वीट पर साफ नजर आ रहा है कि वो विवेक का मजाक बना रहे हैं। गौरतलब है कि कई ऐसे लोग थे जो कि इस फिल्म के रिलीज होने से पहले इसको लेकर बायकॉट की मांग कर रहे थे लेकिन अब मामला उल्टा हो चुका है।

950 करोड़ के ऊपर का बिजनेस

950 करोड़ के ऊपर का बिजनेस

इस वक्त फिल्म को लेकर चर्चा और लोग तारीफ कर रहे हैँ। फिल्म ने अब तक करीब 950 करोड़ के ऊपर का बिजनेस कर लिया है और लगातार थिएटर्स में देखी भी जा रही है।

1000 करोड़ का आकड़ा

1000 करोड़ का आकड़ा

फिल्म काफी जल्दी 1000 करोड़ का आकड़ा पार करेगी। इसके बाद कहा जा रहा है कि ये ऐसा रिकॉर्ड होगा जोकि जल्दी नहीं टूटेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X