तनुश्री दत्ता के खिलाफ विवेक अग्निहोत्री ने तोड़ी चुप्पी, ट्विटर पर जारी किया प्रेस रिलीज
अभिनेत्री तनुश्री दत्ता एक के बाद एक मुसीबतों में घिरती नजर आ रहीं है और मनसे के बाद उनपर विवेक अग्निहोत्री ने केस दर्ज करवाया है। उन्होने भी तनुश्री पर मानहानि का मुकदमा लिखवाया है। इसके अलावा उन्होने सोशल मीडिया पर एक प्रेस रिलीज जारी किया है। इस प्रेस रिलीज में लिखा है कि उनके ऊपर लगाए गए इल्जाफ फर्जी है और ये सब बदनाम करने की साजिश है। इस रिलीज में उनके वकील के द्वारा लिखा गया है कि उनके मुवक्किल को फंसाने की साजिश की जा रही है जबकि वो बिल्कुल निर्दोश है।
इसमें लिखा है कि उनके मुवक्किल ने कभी भी तनुश्री दत्ता के साथ ना तो गलत व्यवहार किया है और ना ही उनको सेक्सुअल हैरेस करने की कोशिश की गई है। इसके अलावा इस नोट पर लिखा है कि..

वो सभी न्यूज एंजेंसीज और मीडिया हाउसेस से ये निवेदन करते है कि बिना किसी सुबूत के आप ऐसा कुछ ना लिखें जो कि गलत हो। बता दें कि इस बारे में काफी समय से बात चल रही थी और तनुश्री ने बोला था कि..
शूटिंग के दौरान उनको कपड़े उतारतर नाचने के लिए बोला गया था। विवेक के साथ इस विवाद की शुरुआत साल 2005 में आई फिल्म चॉकलेट के दौरान हुई थी और तनुश्री के मुताबिक ऐसा प्रोजेक्ट में नहीं लिखा था।


Click it and Unblock the Notifications