Vivek Agnihotri ने फिल्मफेयर अवार्ड का हिस्सा बनने से किया इंकार, लंबे चौड़े पोस्ट में लिखा- 'ये भ्रष्ट है'

Vivek Agnihotri boycotts Filmfare Awards: फिल्मफेयर अवार्ड ने कुछ दिनों पहले अपने नॉमिनेशंस की घोषणा की थी, जिसमें फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' को 7 कैटेगरी में नामित किया गया है। लेकिन अब फिल्म के निर्माता- निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने इस अवार्ड शो में हिस्सा नहीं लेने का फैसला सुनाया है।
द कश्मीर फाइल्स को इस साल बेस्ट निर्देशक, बेस्ट फिल्म, बेस्ट पटकथा, अनुपम खेर को बेस्ट एक्टर, मिथुन चक्रवर्ती और दर्शन कुमार को बेस्ट सर्पोटिंग एक्टर के लिए नॉमिनेट किया गया है। बता दें, यह पिछले साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्मों में से एक थी।
अवार्ड शो का हिस्सा बनने से इंकार
बहरहाल, विवेक अग्निहोत्री ने इन पुरस्कारों से खुद को अलग कर लिया है। उन्होंने ट्विट करते हुए लिखा- "मुझे मीडिया से पता चला कि द कश्मीर फाइल्स को 68वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स के लिए 7 कैटेगरी में नॉमिनेट किया गया है। लेकिन मैं विनम्रतापूर्वक इन अनैतिक और सिनेमा विरोधी पुरस्कारों का हिस्सा बनने से इनकार करता हूं।"
डायरेक्टर का करते हैं अपमान
निर्देशक ने आगे लिखा- "फिल्मफेयर के मुताबिक स्टार्स के अलावा किसी का कोई चेहरा नहीं है। कोई मायने नहीं रखता। इसलिए फिल्मफेयर की चापलूस और अनैतिक दुनिया में संजय भंसाली या सूरज बड़जात्या जैसे मास्टर निर्देशकों का कोई चेहरा नहीं है। संजय भंसाली आलिया भट्ट की तरह दिखते हैं, सूरज मिस्टर बच्चन की तरह और अनीस बज्मी कार्तिक आर्यन की तरह। ऐसा नहीं है कि एक फिल्ममेकर की गरिमा फिल्मफेयर पुरस्कारों से आती है लेकिन इस अपमानजनक व्यवस्था को खत्म होना चाहिए।"
स्टार्स ने नीचे नहीं हैं डायरेक्टर या फिल्म के दूसरे सदस्य
अपना विरोध जताते हुए विवेक अग्निहोत्री ने आगे कहा, "बॉलीवुड के एक भ्रष्ट, अनैतिक और चापलूस establishment के खिलाफ मेरे विरोध और असहमति के रूप में, मैंने ऐसे पुरस्कारों को स्वीकार नहीं करने का फैसला किया है। मैं किसी भी भ्रष्ट प्रणाली या पुरस्कारों का हिस्सा बनने से इनकार करता हूं जो लेखकों, निर्देशकों और फिल्म के अन्य सदस्यों को सितारों के नीचे मानते हैं। जीतने वाले सभी लोगों को मेरी बधाई और जो नहीं जीत पाते उन्हें और भी बहुत कुछ। अच्छी बात ये है कि मैं अकेला नहीं हूं। धीरे-धीरे लेकिन लगातार, एक समानांतर हिंदी फिल्म उद्योग उभर रहा है। तब तक...
सिर्फ आरोप लगाना मेरा मकसद नहीं,
मेरी कोशिश है कि ये सूरत बदली जाए।
मेरे सीने में नहीं तो तेरे सीने में सही,
कहीं भी आग लग सकती है, लेकिन आग जलनी चाहिए।
- दुष्यंत कुमार
बता दें कि फिल्मफेयर अवॉर्ड का आयोजन 27 अप्रैल 2023 को जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर, बीकेसी, मुंबई में हो रहा है। इस साल अवॉर्ड फंक्शन को सलमान खान होस्ट करेंगे और उनका साथ आयुष्मान खुराना, मनीष पॉल जैसे स्टेज एंकर देंगे।


Click it and Unblock the Notifications











