रिया चक्रवर्ती तो एक मुखौटा हैं, एक बड़े स्टार ने सुशांत को करियर खत्म करने की धमकी दी थी
सुशांत सिंह राजपूत केस को लेकर आए दिन नए खुलासे होते रहते हैं। इस बीच रिया चक्रवर्ती के ड्रग्स का मामला पूरी तरह से छाया हुआ है। वहीं एक बार फिर से इंडस्ट्री के एक बड़े फिल्म मेकर की तरफ से एक चौंकाने वाला बयान सामने आ रहा है। फिल्म मेकर विवेक अग्निहोत्री ने दावा किया है कि रिया चक्रवर्ती सिर्फ इस केस में अहम नहीं हैं।
बल्कि कई और लोग हैं जो कि इस पूरे केस के पीछे हैं। उन्होंने कहा है कि रिया चक्रवर्ती तो बस एक मोहरा है। असली खिलाड़ी कोई और है। विवेक ने ये भी कहा है कि एक बड़े स्टार ने एक पार्टी में सुशांत का करियर खराब करने को लेकर उनको धमकी भी दी थी।

गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत केस को लेकर सीबीआई बीते एक सप्ताह से अधिक जांच कर रही है। रिया चक्रवर्ती के साथ सुशांत की बहन मीतू को भी सीबीआई ने पूछताछ के लिए सोमवार को बुलाया। चलिए जानते हैं कि विवेक ने इस मामले पर खुलकर क्या कहा है। यहां पढ़ें पूरी खबर विस्तार से।


Click it and Unblock the Notifications