..................... आदिपुरुष को लेकर प्रभास पर भड़के विवेक अग्निहोत्री Vivek Agnihotri, angry at Prabhas for Adipurush, said- 'Drunk every night.. no one accept you as God' - Hindi Filmibeat

आदिपुरुष को लेकर प्रभास पर भड़के विवेक अग्निहोत्री, बोले- 'नशे में हर रात.. आपको कोई भगवान नहीं मान लेगा'

vivek agnihotri

आदिपुरुष की असफलता के बाद कई लोग प्रभास, फिल्म और ओम राउत पर कई तरह के कटाक्ष कर चुके हैं और इस इस तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं कि आप इसको सुनकर हैरान हो जाएंगे।

इस वक्त द कश्मीर फाइल्स के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने फिर से आदिपुरुष के मेकर्स और प्रभास को लताड़ लगाई है और कुछ ऐसा कहा है जो कि प्रभास के फैंस को जानना चाहिए। सबसे पहले तो उन्होने इस फिल्म के फ्लॉप होने को लेकर कहा कि लोग बेवकूफ नहीं है।

इसके बाद उनका कहना था कि, किसी फिल्म को बनाने में अगर निर्माताओं में दृढ़ विश्वास, विश्वास और उचित शोध की कमी है तो वो निश्चित तौर पर फ्लॉप होगी। फिल्ममेकर ने कहा, "जब आप आस्था की कहानियां चुनते हैं, तो या तो आपके पास 100% दृढ़ विश्वास होना चाहिए या आपको एक इतिहासकार की तरह विषय में अच्छी तरह से वाकिफ होना चाहिए।

लेकिन दुर्भाग्य से, भारत में कोई भी ऐसा नहीं करता है।" इस दौरान फिल्ममेकर ईटाइम्स से बात कर रहे थे। इसके अलावा उनका कहना था कि, "अगर वे इसे पूरा करने में कामयाब भी हो जाते हैं, तो उनका हश्र भी रामायण जैसा ही होगा। यही कारण है कि महाभारत, भगवद गीता और रामायण वर्षों से हर किसी के मानस में बसे हुए हैं।"

प्रभास पर भी किया कटाक्ष

विवेक ने कहा, "अगर कोई स्क्रीन पर आता है और कहता है, मैं भगवान हूं। तो यह आपको भगवान नहीं बनाता है। अगर आपको हर रात नशे में धुत होकर घर ले जाया जा रहा है, तो आप कल पलट कर नहीं कह सकते कि मैं भगवान हूं, मेरा विश्वास करो। कोई भी इस पर विश्वास नहीं करेगा। लोग बेवकूफ नहीं हैं।"

इसके बाद विवेक अग्निहोत्री का ये बयान आग की तरह वायरल हो रहा है और लोग इसको लेकर बातें कर रहे हैं। हालांकि प्रभास और ओम राउत का रिएक्शन आना बाकी है।

Read more about: vivek agnihotri
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X