..................... Viveik Oberoi wants Tubelight to shatter Baahubali records - Hindi Filmibeat

मैं जानता हूं कि ट्यूबलाइट बाहुबली 2 BOX OFFICE को बड़ा झटका देगी!

विवेक ओबेरॉय आजकल अपनी फिल्म बैंक चोर के प्रमोशन में जुटे हुए हैं लेकिन अपनी फिल्म से ज़्यादा वो सलमान खान की ट्यूबलाइट का प्रमोशन कर दे रहे हैं। अब क्यों का कोई जवाब नहीं है।

विवेक ओबेरॉय काफी समय परदे पर दिखने वाले हैं यशराज फिल्म्स की बैंक चोर में। आजकल विवेक अपनी फिल्म का प्रमोशन कर रहे हैं लेकिन उनकी बातें सुनकर आपको लगेगा कि वो अपनी फिल्म का कम और ट्यूबलाइट का प्रमोशन ज़्यादा कर रहे हैं।

विवेक ने हाल ही में बाहुबली 2 के बॉक्स ऑफिस पर बात करते हुए कहा कि मैं चाहता हूं कि फिल्म का रिकॉर्ड टूटे और मैं जानता हूं कि ट्यूबलाइट ऐसा करेगी।

viveik-oberoi-wants-tubelight-shatter-baahubali-records

विवेक ओबेरॉय ने आगे कहा कि मैं जानता हूं कि ट्यूबलाइट में 500 करोड़ वाली फिल्म बनने की क्षमता है और ये सारे रिकॉर्ड तोड़कर बॉलीवुड को भी गर्व करने का मौका देगी।

ये पहली बार नहीं है कि जब विवेक सलमान खान की बात कर रहे हैं। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में विवेक ने कहा कि पिछली बार जब मैंने प्रेस को बुलाया था तो मेरी तशरीफ लग गई थी।

विवेक उस वाकये की बात कर रहे थे जब सलमान ने उन्हें 42 कॉल किए थे और विवेक ने मीडिया को बुलाकर ये बताया था। और ये सब हुआ था ऐश्वर्या राय के चक्कर में।

बहरहाल, विवेक ने आगे कहा कि मेरी बात जिसको भी समझ नहीं आई वो ट्यूबलाइट है। वैसे विवेक ने सलमान की दबंग 3 पर भी बात कर डाली। बात लंबी है, इसलिए पढ़िए यहां।

लेकिन विवेक को हम बता ही देते हैं कि बॉलीवुड में बाहुबली जैसी फिल्म नहीं बन सकती।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X