विवेक ओबेरॉय ने राहुल गांधी को दी नसीहत - कल जाकर मेरी फिल्म नरेंद्र मोदी बायोपिक देख लो
Recommended Video
विवेक ओबेरॉय की नरेंद्र मोदी बायोपिक कल रिलीज़ हो रही है और आज से ही विवेक ओबेरॉय हवा में उड़ते नज़र आ रहे हैं। एक इंटरव्यू में विवेक ओबेरॉय ने राहुल गांधी को नसीहत दी है कि कल रिलीज़ होने वाली उनकी फिल्म नरेंद्र मोदी बायोपिक ज़रूर देखें। शायद ये फिल्म देखकर वो एक बेहतर इंसान और बेहतर नेता बन जाएं।
दिलचस्प बात ये है कि ये बात वो इंसान कह रहा है जिसे दो दिन पहले तक औरतों की इज़्जत करने की तमीज़ नहीं थी और पूरे इंटरनेट के टोकने के बावजूद ऐश्वर्या राय पर मारे गए अपने घटिया चुटकुले के बारे में ये पूछ रहा था कि मेरी गलती क्या है। जो इंटरनेट पर सोनम कपूर को सलाह दे रहा था कि अपनी फिल्मों में ओवरएक्टिंग, वो इंसान लोगों को अच्छा इंसान बनने की सलाह दे रहा है।

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले विवेक ओबेरॉय ने एक तस्वीर ट्वीट की जिसमें ऐश्वर्या राय के साथ सलमान खान, विवेक ओबेरॉय और अभिषेक - आराध्या थे। और इस तस्वीर पर विवेक ने एक घटिया चुटकुला मारा जिस पर सबने उन्हें बद्तमीज़ कहा। अनुपम खेर से लेकर नरेंद्र मोदी डायरेक्टर उमंग कुमार ने विवेक का साथ नहीं दिया।
इसके बाद विवेक ने माफी मांगी और वो ट्वीट डिलीट किया। उनकी फिल्म पीएम नरेंद्र मोदी बायोपिक कल रिलीज़ हो रही है और माना जा रहा है कि आज नरेंद्र मोदी की जीत के बाद कल फिल्म धमाकेदार ओपनिंग कर सकती है। देखिए राजनेताओं पर बनी कुछ शानदार फिल्में -


Click it and Unblock the Notifications











