मोदी बायोपिक का नया पोस्टर रिलीज़ - आ रहे हैं पीएम नरेंद्र मोदी दोबारा, अब कोई नहीं रोक सकता
विवेक ओबेरॉय की पीएम नरेंद्र मोदी बायोपिक को आखिरकार एक नई रिलीज़ डेट मिल चुकी है। फिल्म अब 24 मई को रिलीज़ हो रही है। इस बात का एलान, फिल्म के ताज़ा पोस्टर में किया गया जहां मोदी के भेष में विवेक ओबेरॉय शंखनाद करते हुए दिखाई दे रहे हैं। लोकसभा इलेक्शन के कारण फिल्म की रिलीज़ रोक दी गई थी।
अब 23 तारीख को लोकसभा चुनाव का रिज़ल्ट आएगा और 24 को ये फिल्म रिलीज़ हो रही है। पोस्टर पर लिखा है - आ रहे हैं पीएम नरेंद्र मोदी दोबारा, अब कोई नहीं रोक सकता। फिल्म को डायरेक्ट कर रहे हैं मैरी कॉम और सरबजीत फेम उमंग कुमार। वहीं फिल्म के पोस्टर के साथ ही लोकसभा चुनाव के नतीजे का एलान भी कर दिया गया है।

फिल्म तमिल, तेलुगू और हिंदी, इन तीन भाषाओं में एक साथ 38 देशों में रिलीज़ होगी। इन देशों में अमरीका, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, यूएई शामिल हैं। विवेक ओबेरॉय बीजेपी के स्टार प्रचारक थे। और शायद ही यही कारण है कि बिना सोचे समझे हाल ही में उन्होंने अपने - सलमान और ऐश्वर्या के ईक्वेशन पर भद्दा सा चुटकुला मारा।
नरेंद्र मोदी बायोपिक, 11 अप्रैल को भारत में 1700 स्क्रीन और विदेशों में 600 स्क्रीन पर रिलीज़ होने वाली थी लेकिन चुनाव आयोग ने फिल्म पर चुनाव तक की रोक लगा दी थी। फिल्म को डायरेक्ट कर रहे हैं उमंग कुमार। भाजपा ने इस फिल्म से जुड़े होने से साफ मना कर दिया है और अपील की है कि इसे केवल फिल्म की तरह देखा जाए।


Click it and Unblock the Notifications











