#Controversy: ऐश्वर्या राय के नाम से जुड़ी है विवेक ओबेरॉय की अगली फिल्म
विवेक ओबेरॉय नहीं भी चाहेंगे तो भी एक बार फिर उनके और ऐश्वर्या राय के नाम को लेकर कंट्रोवर्सी हो सकती है। एक बार फराह खान के चैट शो पर सिर्फ कहा था - 'मुझे राय दी गई', जिस पर फराह खान ने तुरंत...शब्द बहुत सोच समझकर ढूंढते हो!
तो इस बार तो वो पूरी की पूरी फिल्म बना रहे हैं उसी नाम। कंपनी के बाद विवेक ओबेरॉय राम गोपाल वर्मा के साथ फिर एक बार काम कर रहे हैं और उनकी फिल्म का नाम है - राय!
[ऐश्वर्या राय के पास एक ही OPTION...नाम है...]
बस अब ना चाहकर उनके इस राय कांड की चर्चा होनी ही होनी है। वैसे इस फिल्म में विवेक ओबेरॉय एक बार फिर गैंगस्टर का ही किरदार निभा रहे हैं और राम गोपाल वर्मा की मानें तो ये किरदार दाउद इब्राहिम को भी पीछे छोड़ देगा।
राम गोपाल वर्मा ने ट्विटर पर फिल्म की जानकारी देते हुए कहा कि फिल्म बॉलीवुड की अब तक की सबसे बड़ी गैंगस्टर फिल्म होगी। और फिल्म का पहला लुक 1 मई को रिलीज़ होगा।
जानिए पहली बार ऐश्वर्यार राय के बारे में विवेक ने किये थे क्या खुलासे -


Click it and Unblock the Notifications












