#SeedhiBaat: "वो ट्यूबलाइट वाला हीरो ये रोल ज़्यादा अच्छा करता!"
विवेक ओबेरॉय अपनी आने वाली फिल्म बैंक चोर का प्रमोशन कर रहे हैं और अब उन्होंने इस दौरान सलमान खान की ट्यूबलाइट के साथ दबंग 3 का भी प्रमोशन कर चुके हैं।
विवेक ओबेरॉय अपने को स्टार रितेश देशमुख के साथ मिलकर अपनी आने वाली फिल्म बैंक चोर को प्रमोट करने में जुट गए हैं। पहले तो ये फिल्म इसलिए फेमस है कि यशराज प्रोडक्शन्स की ये फिल्म कपिल शर्मा करने वाले थे।
अब इस फिल्म को रितेश देशमुख और विवेक ओबेरॉय ने किया है और उन्होंने बॉलीवुड की सभी फिल्मों का मज़ाक उड़ा कर फिल्म को पॉपुलर कर दिया है। लेकिन विवेक ओबेरॉय प्रमोशन में सलमान खान छोड़कर और कुछ बात ही नहीं कर रहे।

एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में विवेक से किसी ने पूछा कि वो ट्यूबलाइट वाला हीरो, ऐसे पुलिस के रोल ज़्यादा अच्छा कर लेता है। विवेक ओबेरॉय हंसे और कहा कि हां ये बात सही है और जब तीसरा पार्ट आएगा तो मैं भी देखूंगा। विवेक दबंग 3 की बात कर रहे थे।
इससे पहले एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में विवेक ने कहा कि आखिरी बार जब मैंने प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई थी तो मेरी तशरीफ लग गई थी। और फिर हंसकर बोले कि जिसको भी ये बात समझ नहीं आई वो ट्यूबलाइट है।
[#Super: सलमान खान पर मारा ऐसा करारा ताना....कि सब लोटपोट हो गए!]
बैंक चोर एक कॉमेडी फिल्म है जहां रितेश देशमुख और विवेक ओबेरॉय चोर पुलिस खेलते देखेंगे। यूं कह लीजिए कि यशराज फिल्म्स ने धूम सीरीज़ का ही स्पूफ बना दिया है।
अब देखना है कि फिल्म लोगों को कितनी पसंद आती है।


Click it and Unblock the Notifications











