विवेक ओबेरॉय ने मानी अपनी गलती - विकी डोनर को कर दिया था रिजेक्ट
विवेक ओबेरॉय नरेंद्र मोदी बायोपिक के साथ अपना कमबैक कर रहे हैं। इस फिल्म को लेकर काफी चर्चा है, हालांकि कुछ भी अच्छी चर्चा नहीं है। लेकिन फिर भी विवेक फिल्म को प्रमोट कर रहे हैं और प्रमोशन के दौरान अपने बीते दिनों को याद कर रहे हैं। ऐसी ही अपने करियर की एक बड़ी गलती मानते हुए विवेक ओबेरॉय ने कहा कि उन्हें विकी डोनर रिजेक्ट नहीं करनी चाहिए थी।
विवेक ने ये भी माना कि आयुष्मान खुराना ने जितना अच्छा काम विकी डोनर में किया है, वैसा काम वो फिल्म में नहीं कर पाते। गौरतलब है कि विवेक ओबेरॉय ने फराह खान की ओम शांति ओम में प्रोड्यूसर मुकेश का किरदार भी ठुकरा दिया था। इस रोल को बाद में अर्जुन रामपाल ने किया था।



Click it and Unblock the Notifications











