विवाह एक्ट्रेस अमृता राव और आरजे अनमोल बने माता पिता, घर में आईं खुशियां
विवाह एक्ट्रेस अमृता राव और उनके पति आरजे अनमोल के घर ढेर सारी खुशियां आ चुकी हैं। अमृता राव अपने घर में नन्हें मेहमान का इंतज़ार कर रही थीं और 1 नवंबर को उन्होंने एक प्यारे से बेटे को जन्म दिया है। मां और बेटा, दोनों ही स्वस्थ हैं।
हाल ही में अमृता ने एक सोशल मीडिया पोस्ट पर नवरात्रि के दौरान अपनी ज़िंदगी में एक नए पड़ाव में जाने की बात की थी। अमृता के लिए ये अनुभव ज़िंदगी बदल देने वाला रहा है।

वहीं उन्होंने कहा कि वो कोशिश करेंगी कि आज के सोशल मीडिया की भागदौड़ वाली ज़िंदगी के बीच वो अपने बच्चे की मां कम और दोस्त ज़्यादा बनकर रह पाएं। अमृता और आरजे अनमोल को हमारी ओर से भी नए मेहमान की ढेर सारी बधाईयां।


Click it and Unblock the Notifications











