'विश्वरूपम को बैन करके जयललिता ने लिया कमल से बदला'
कमल हासन की मोस्ट अवेटड फिल्म 'विश्वरूपम'पर अब राजनीति भी गर्मा गयी है। जहां बुधवार शाम तक खबर आयी कि कमल हासन अपनी फिल्म के कुछ हिस्सों को काटने के लिए तैयार हो गये हैं वहीं दूसरी ओर डीएमके प्रमुख करुणानिधि ने फिल्म 'विश्वरूपम'के जरिये तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता पर जमकर निशाना साधा। पार्टी के मुखपत्र 'मुरासोली' में डीएमके प्रमुख ने लिखा है कि राज्य सरकार ने फिल्म की रिलीज से पहले क्यों नहीं सख्त कदम उठाये। आखिर उसी दिन एक्शन क्यों लिया जिस दिन फिल्म को रिलीज होना था। डीएमके ने सवाल खड़ा किया है कि क्या यह जयललिता की कोई सोची समझी चाल है जो कि बदला लेने के मद्देनजर चली गयी है।
करूणानिधी ने अपनी बात को स्पष्ट करने के लिए उल्लेख किया है कि ऐसी खबर है कि अन्नाद्रमुक का करीबी टीवी चैनल फिल्म 'विश्वरूपम'के डीटीएच राईट्स खरीदना चाहता था लेकिन कमल हासन ने उन्हें कम पैसे के कारण नहीं बेचा जिसके कारण जयललिता सरकार ने फिल्म के रिलीज पर ही प्रतिबंध लगा दिया है। जो कि गलत है।
गौरतलब है कि भले ही मंगलवार को मद्रास हाईकोर्ट ने फिल्म को रिलीज होने का आदेश दिया हो लेकिन तमिलनाडु सरकार अभी भी हार मानने को तैयार नहीं है। उसने तुरंत हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट की डबल बेंच में अर्जी दायर कर दी है जिसके कारण मामला फिर से अटक गया है और कमल हासन की फिल्म 'विश्वरूपम' की रिलीज पर अब भी संकट मंडरा रहा है।
विश्वरूपम: पेट्रोल बम के बाद समझौते को तैयार कमल हासन


Click it and Unblock the Notifications












