तमिलनाडू में भी रिलीज हुई 'विश्वरुपम'

कमल हासन की फिल्म 'विश्वरुपम' को तमिलनाडू के सिनेमाहॉलों में भी हरी झंडी मिल गयी है। हालांकि विश्वरुपम को लेकर पिछले एक महीने से काफी गर्मागर्मी चल रही थी लेकिन धीरे धीरे इस फिल्म पर से विवादों का साया हटता हुआ सा प्रतीत हो रहा है। मद्रास हाइकोर्ट ने इस हफ्ते सोमवार को कमल हासन और राज्य सरकार की सभी याचिकाएं वापस कर दीं और तमिलनाडू में भी इसे रिलीज करने की इजाजत दे दी। ज्ञात हो कि विश्वरुपम उत्तर भारत में इस माह की पहली तारीख को ही रिलीज हो चुकी है लेकिन तमिलनाडू सरकार के आपत्ति जताने पर मद्रास हाइकोर्ट ने तमिलनाडू में फिल्म की रिलीज पर रोक लगा के रखी थी।

कमल हासन की बड़े पैमाने पर बनी फिल्म विश्वरुपम अपनी रिलीज से पहले ही कई सारे विवादों से घिर चुकी थी। फिल्म में कुछ ऐसे दृष्य थे जिन्हें लेकर मुस्लिम संगठनो ने काफी आपत्ति जताई और फिल्म की रिलीज रोक दी गयी थी। हालांकि उत्तर भारत में विश्वरुपम एक फरवरी को ही रिलीज कर दी गयी थी लेकिन लेकिन कुछ राज्यों में ये फिल्म नहीं रिलीज की गयी। कमल हासन ने जब मद्रास हाइकोर्ट का दरवाजा खटखटाया तो वहां पर फिल्म की रिलीज पर से बैन हटा दिया गया था लेकिन तमिलनाडू सरकार की अपील पर मद्रास हाइकोर्ट ने फिर से फिल्म के प्रदर्शन पर रोक लगा दी थी।

फिर पिछले शनिवार को कमल हासन ने मुस्लिम संगठनो से मिलकर काफी देर तक बात की और उन्हें कहा कि उनकी फिल्म मुस्लिम संगठनों के खिलाफ नहीं है। काफी देर तक हुई इस बातचीत के बाद आखिरकार मुस्लिम संगठनों ने 'विश्वरुपम' फिल्म के कुछ सीन्स को एडिट करने के बाद फिल्म को रिलीज करने की बात कही और कमल हासन ने इस बात पर अपनी रज़ामंदी जाहिर करके फिल्म की रिलीज पर से बैन हटवा लिया। आज गुरुवार को ही विश्वरुपम को तमिलनाडू के सिनेमाहॉलों में रिलीज कर दी गयी है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X