25 जनवरी को बिना हिंदी के पर्दे पर 'विश्वरूपम'

लंबे अरसे से लेकर चर्चा में रहने वाली कमल हासन की फिल्म 'विश्वरूपम' फाइनली 25 जनवरी को पर्दे पर पहुंचने वाली है। फिल्म पर अपना सबकुछ दांव पर लगाने वाले कमल हासन इस फिल्म के जरिये एक नया प्रयोग करने जा रहे हैं। फिल्म अब 25 जनवरी को बड़े पर्दे के साथ-साथ डीटीएच पर भी रिलीज होगी। पहले इसी बात को लेकर पंगा हो रहा था लेकिन अब मामला सुलझ गया लगता है। लेकिन

हिन्दी, तमिल और तेलगु भाषाओं में बनी यह फिल्म पहले 11 जनवरी को सिनेमाघरों में और इससे एक दिन पहले यानि 10 जनवरी को डीटूएच पर रिलीज होने वाली थी

लेकिन सिनेमाघर मालिकों नेलगा कि इस बात से फिल्म के बिजनेस पर प्रभाव पड़ेगा। इसलिए रिलीज डेट 25 जनवरी कर दी गयी लेकिन 25 तारीख को फिल्म हिंदी भाषा में रिलीज नहीं होगी। फिलहाल अभी तय नहीं है कि फिल्म DTH पर कब आयेगी।

गौरतलब है कि हासन ने 'विश्वरूपम' की डीटीएच रिलीज के लिए कुल पांच डीटीएच कंपनियों के साथ करार किया है। फिल्म मे कमल हासन, पूजा कुमार, राहुल बोस जैसे लोगों ने अभिनय किया है। फिल्म के निर्माता-निर्देशक और लेखक कमल हासन ही है। यह कमल की अब तक की सबसे महंगी फिल्म है।

Vishwaroopam

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X