इंसाफ ना मिलने पर कमल हासन ने दी देश छोड़ने की धमकी
कमल हासन की बहुप्रतिक्षित फिल्म 'विश्वरूपम' की रिलीज को लेकर अभी भी मामला अटका हुआ है। एक प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से कमल हासन ने धमकी दे डाली और कहा कि अगर मुझे इंसाफ नहीं मिला तो मैं देश छोड़ दूंगा। कमल हासन ने कहा कि वह अपनी फिल्म को लेकर हो रही राजनीति से बेहद आहत हैं और इंसाफ नहीं मिला तो देश भी छोड़ सकते हैं। उन्होंने कहा कि 'मैं धर्मनिरपेक्ष देश में रहना चाहता हूं, उन्होंने कहा कि इंसाफ की चाह में मशहूर चित्रकार एमएफ हुसैन को भी देश छोड़ना पड़ा था।'
कमल हसन ने कहा कि अगर उन्हें अभिव्यक्ति की आजादी नहीं मिली तो वह देश छोड़कर चले जाएंगे। मालूम हो कि 'विश्वरूपम' की रिलीज को लेकर मंगलवार को मद्रास हाईकोर्ट ने फिल्म को रिलीज होने का आदेश दिया लेकिन तमिलनाडु सरकार अभी भी हार मानने को तैयार नहीं है।

उसने तुरंत हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट की डबल बेंच में अर्जी दायर कर दी है जिसके कारण मामला फिर से अटक गया है और कमल हासन की फिल्म 'विश्वरूपम' की रिलीज पर अब भी संकट मंडरा रहा है। इससे पहले मद्रास हाईकोर्ट के आदेश पर फिलहाल बैंगलोर समेत पूरे कर्नाटक में 'विश्वरूपम' रिलीज हो गयी है। कमल हासन ने कहा कि मैं राजनीति का शिकार हो रहा हूं। उनहोंने कहा कि मैंने इस फिल्म के लिये संपत्ति गिरवी रख दी है और अब इस फिल्म पर राजनीति की जा रही है। मालूम हो कि इस फिल्म की लागत 95 करोड़ है।


Click it and Unblock the Notifications











